05/09/2023 की headline KISMAT news #kismatnews – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

05/09/2023 की headline KISMAT news #kismatnews

😊 Please Share This News 😊

“बहर-ए-ज़ुल्मात में दौड़ा दिये घोड़े हमने”

ज़िंदाबाद रहो निदा !

 

केरल की निदा अंजुम ने घुड़सवारी वर्ल्ड एंड्योरेंस चैम्पियनशिप में 7.29 घंटे में 120 किमी की दूरी तय करके इतिहास रचा है। निदा पहली हिंदुस्तानी हैं, जिन्होंने यह चैंपियनशिप मुकम्मल की है।मुबारकबाद दीजिए देश की इस बेटी को 💐❤️🇮🇳

 

 

 

 

 

K

 

इसी वजह से मैं अपने शिक्षकों के बीच सबसे सुरक्षित महसूस करता हूं। अपने शिक्षकों का मतलब उन्हीं से नहीं जिन्होंने पढ़ाया है, उनसे भी है जिन्होंने नहीं पढ़ाया है मगर उनके पढ़ाने की शैली और ज्ञान मुझे उन तक खींच ले गया। जिनसे आज भी मैं सीखता हूं। मुझे मेरे शिक्षकों ने केवल पढ़ाया ही नहीं, प्यार भी दिया है। मैं हर दिन उन्हें याद करता हूं। उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उनके संपर्क में रहता हूं।जब नौकरी से इस्तीफा दिया तो मेरे कई शिक्षकों ने अकाउंट नंबर मांगे कि वे अपनी पेंशन से मदद करना चाहते हैं। मेरा जीवन धन्य हो गया। उन्हें मना करने में पसीने छूट गए मगर उनके आग्रह ने दिल भर दिया। मुझे अपने शिक्षकों पर बहुत गर्व हैं। मैं हमेशा इस याद के साथ अच्छी नींद सोता हूं कि मेरे शिक्षक मेरी फिक्र कर रहे हैं। मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसलिए मैं कहीं भी होता हूं, कोशिश करता हूं कि मेरे शिक्षक आस-पास रहें। वो कुशल रहें और स्वस्थ रहें।

मैं हमेशा यही दुआ करता हूं कि भारत के छात्रों को खासकर ग़रीब इलाकों के छात्रों को वैसे शिक्षक मिले, जो मुझे मिले। जो छात्रों के बीच शायद ही कभी शिक्षक नज़र आते थे। मैं आज भी अपने संपर्क के हमउम्र शिक्षकों से हिंदी की वर्तनी से लेकर शब्दों के अर्थ पूछता हूं। बकायदा फोन करता हूं और कारण पूछता हूं। इतिहास के शिक्षकों से पूछना आज तक बंद नहीं किया और उन्होंने भी बताना अभी तक नहीं छोड़ा है। मैंने उनसे यह भी सीखा है कि शिक्षक से पूछते रहना चाहिए। यह पूछना बहुत ज़रूरी है। ख़ुद के छात्र होने के लिए और किसी के शिक्षक होने के लिए।जानने का पहला मतलब यह नहीं होता कि आप सब जानते हैं। जानने का मतलब यह होता है कि आपको पता है कि आप क्या नहीं जानते हैं। बिना इसके आप किसी से पूछ नहीं सकते, आप छात्र नहीं हो सकते।तो पहला काम है पूछना और वो भी हमेशा अपने शिक्षक से। मैं अपने शिक्षकों और दोस्त शिक्षकों के अलावा उनके जैसे तमाम शिक्षकों को सम्मान और प्यार भेज रहा हूं। आपका किया हुआ बहुत सार्थक होता है। नमस्कार।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]