थाना झांसी रोड पुलिस की कार्यवाही* *नशे की गोली खिलाकर अपनी ही नावालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले नशेड़ी आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना झांसी रोड पुलिस की कार्यवाही* *नशे की गोली खिलाकर अपनी ही नावालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले नशेड़ी आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

 

 

ग्वालियर दिनांक 07.09.2023 । थाना झांसी रोड क्षेत्रान्तर्गत नाका चंद्रवदनी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची ने अपने पिता पर नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। थाना झांसी रोड पुलिस नाबालिग बच्ची की रिपोर्ट पर से आरोपी पिता के खिलाफ अपराध क्रमांक 483/23 धारा 376, 376(2)(च), 328 भादवि पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एन एवं 6 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गई। एक पिता द्वारा अपनी ही बच्ची के साथ किए गये दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आने पर तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे को थाना झांसी रोड पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसी रोड निरीक्षक रशीद खान के द्वारा थाना झांसी रोड पुलिस की एक टीम को उक्त दुष्कर्म के आरोपी पिता को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और आरोपी के छिपने के ठिकानों पर तलाश की गई। आज दिनांक 07.09.2023 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को आरोपी थाना झांसी रोड क्षेत्रान्तर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित मंदिर के पास छिपा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति दिखा जो लोगों से छिपने के लिए झांडियों के पास बैठा हुआ था, पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा अपनी बेटी के साथ दृष्कर्म की घटना करना स्वीकार किया, आरोपी नशा करने का आदी है और घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके अहमदाबाद(गुजरात) गई हुई थी। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को थाना झांसीरोड अपराध क्रमांक 483/23 धारा 376, 376(2)(च), 328 भादवि पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एन एवं 6 में गिरफ्तार किया जाकर घटना से सबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

 

*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी झांसी रोड निरीक्षक राशिद खान, उप निरीक्षक रामनरेश शर्मा, प्र.आर. देवेन्द्र शखबार, जगदीश शर्मा, आरक्षक श्याम सिंह, कमलकिशोर, रामकेश गुर्जर, संदीप सेन की सराहनीय भूमिका रही है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754