मध्य प्रदेश से बड़वानी की विशेष ख़बर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मध्य प्रदेश से बड़वानी की विशेष ख़बर

😊 Please Share This News 😊

महाविद्यालय में हुआ युवा उत्सव का आयोजन 

 

बड़वानी प्रतिनिधि

 

बड़वानी 22 सितम्बर 2023/युवा उत्सव में रंगोली का आयोजन शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में सत्र 2023- 24 के अंतर्गत प्राचार्य डॉ बलराम बघेल के मार्गदर्शन में, राज्य शासन के निर्देशानुसार अंतर कक्षा स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस रूपांकन पक्ष में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन- पर्यावरण स्वच्छता, मतदाता जागरूकता एवं साक्षरता अभियान विषय किया गया। जिसमें महाविद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बहुत ही सुंदर एवं प्रेरणादायक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ स्मिता यादव ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. रानी किशोर वर्मा, द्वितीय स्थान कु. जय श्री मांगीलाल वर्मा एवं तृतीय स्थान कु. निशा श्री हरिराम खेड़कर ने प्राप्त किया। चयनित प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी दिनांक 26 सितंबर को शासकीय महाविद्यालय अंजड में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा। उक्त विधाओ में निर्णायक की भूमिका प्रो. कीर्ति पटेल व प्रो आयुषी बमनका ने निभाई। इस अवसर पर डॉ डी एस चौहान प्रो रविंद्र चौहान श्री पंकज पटेल एवं विधि महाविद्यालय एवं के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

 

स्वास्थ्य मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

 

बड़वानी प्रतिनिधि

 

बड़वानी 22 सितम्बर 2023/भारतीय स्वच्छता लीग 2.0 अभियान ओर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार 22 सितम्बर को नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें निकाय में कार्यरत 230 सफाई मित्रों का चिकित्सकीय टीम द्वारा टीबी, आंख, त्वचा, बीपी, शुगर की जांच कर सभी सफाई मित्रों को उचित सलाह दी गई और दवाई, गोलियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुशलसिंह डोडवे, स्वच्छता स्वास्थ्य प्रभारी श्री रामकरण डावर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]