गांव कमेड़ में लोकदेवता सत्यवीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस पर पवित्र निशान चढ़ाये – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

गांव कमेड़ में लोकदेवता सत्यवीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस पर पवित्र निशान चढ़ाये

😊 Please Share This News 😊

*गांव कमेड़ में लोकदेवता सत्यवीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस पर पवित्र निशान चढ़ाये*

पत्रकार -ओमप्रकाश मालवीय

रतलाम – सत्यवादी और शूरवीर तेजाजी महाराज के पर्व पर उनके स्थानों पर लोग मन्नत पूरी होने पर पवित्र निशान चढ़ाते हैं तथा पूजन-अर्चन के साथ कई स्थानों पर मेले के आयोजन भी होते है। लोकदेवता तेजाजी के निर्वाण दिवस भाद्रपद शुक्ल दशमी को प्रतिवर्ष तेजादशमी के रूप में मनाया जाता है।प्रदेश के साथ गांव कमेड़ में भी सत्यवीर तेजाजी महाराज कि तेजा दशमी (निर्वाण दिवस) धूमधाम से मनाया गया और पुरे गांव में एक दिन पूर्व ही निशान तैयार किये जाते है मुख्य रूप से जीतेन्द्र मालवीय. मानकलाल परमार. राहुल सिसोदिया. दिनेश चौहान.रमेशभाटी राजेश द्वारा निशान तैयार किये गये थे जो दशमी के दिन दोपहर बाद पुरे गांव भ्रमण करते हुए ढ़ोल नागाड़ो पे अखाडा व नृत्य करते हुए पंचायत परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में पूजा करने के पश्चात् निशानो का समापन हुआ एवं प्रसादी का वितरण किया गया. इस मोके पर पुरे गांव के समस्त ग्रामीणजन मौजूद रहे तथा पुरे गांव में खेती किसानी का कार्य पूर्ण रूप बंद रखा गया जो निशान चढ़ने के पश्चायत किसानो व मजदूरों ने कामकाज शुरू किया

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754