चरपट सहित बाइक छोड़कर भागा सागौन तस्कर वन चौकी हिरादेही अंतर्गत महाराष्ट्र सीमा पर फिर तस्करी का प्रयास बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्टबैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
चरपट सहित बाइक छोड़कर भागा सागौन तस्कर
वन चौकी हिरादेही अंतर्गत महाराष्ट्र सीमा पर फिर तस्करी का प्रयास
बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत आने वाले महाराष्ट्र सीमा पर गिट्टी खदान जीरो प्वाइंट के पास बाइक से सागौन की तस्करी करने का मामला सामने आया है। वन मंडल के गश्ती दल को देखकर तस्कर बाइक सहित सागौन की चरपट छोड़कर मौके से फरार हो गया।
दक्षिण वनमण्डल से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण वनमंडल के तहत आने वाले महाराष्ट्र सीमा पर गिट्टी खदान के पास एक बाइक शनिवार रात में करीब 11 बजे गुजरते हुए दिखाई दी। जिसका वन अमले ने पिछा किया तो आरोपित लकड़ी और बाइक छोड़कर भाग गया। वन अमले ने तत्काल ही बाइक और सागौन की लकड़ी को जब्त किया। साथ ही सागौन की तस्करी कर रहे अज्ञात आरोपित पर वन अपराध कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
उल्लेखनीय है कि वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल (सा.) वनमंडल विजयानन्थम टी.आर. (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में एवं परिक्षेत्र अधिकारी आठनेर (सा.) अतुल भोयर के निर्देशन में वन चौकी हिरादेही एवं अंधेरबावड़ी के स्टाफ द्वारा संयुक्त रात्रि गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की गई। मौके पर अवैध सागौन चरपट 8 नग सहित मोटरसाईकिल जप्त की गई। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

