11 पंचायत ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन एवं किसान मजदूर भाई बहन अपनी फसल के बीमा राशि प्राप्त करने हेतु चिचोली तहसीलदार को ज्ञापन देकर शासन से मांग की अकरम पटेल
|
😊 Please Share This News 😊
|
1 दिनांक 26 सितंबर को 11 पंचायत ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन एवं किसान मजदूर भाई बहन अपनी फसल के बीमा राशि प्राप्त करने हेतु चिचोली तहसीलदार को ज्ञापन देकर शासन से मांग की है कि पिछले वर्ष भी अतिवृष्टि से उनकी फसल पूरी तरह खराब हो चुकी थी जिसका भी हमें कोई शासन की ओर से सहायता राशि या बीमा राशि नहीं प्राप्त हुई है ग्राम वासियों ने तहसीलदार से गुहार लगाते हुए निवेदन किया कि हमारी मांगों को 7 दिन के अंदर किसी अधिकारी से सर्वे करा कर जांच कर कर उचित मुआवजा राशि ग्राम वासियों को प्रदान की जाए।
ग्रामीण की फसल जिसका नुकसान हुआ उसमें सोयाबीन मक्का धान इत्यादि फसलों का नुकसान कम वर्षा के कारण हुआ है मक्का और सोयाबीन में दाने नहीं बन पाए और ऐसे ही सुख रहे हैं।
किसानों ने खेतों से अपनी फसल के नमूना भी लेकर तहसीलदार को दिखाया।
तहसीलदार महोदय का कहना है की नेतागिरी मत करो जांच करवा ली जाएगी और अगर जांच में पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सदस्य जनपद पंचायत चिचोली श्रीमती रंग बाई रामप्रसाद इवने श्रीमती प्रेमलता गणेश कछे जनपद सदस्य क्रमांक पांच , श्रीमती मनीषा बाई सरपंच, एवं उपसरपंच ग्राम पंचायत बोड़, श्री भलावी सरपंच चीरापाटला, श्रीमती मूलोबाई सरपंच कामठामाल श्रीमती सावित्री देवी राजेंद्र पटेल उपसरपंच ग्राम पंचायत चुरनी, सरपंच कुरसना, गांव पटेल चीरापाटला श्री तनवीर खान, रिंकू पटेल आमापुरा श्रीमती सावित्री देवी उईके सदस्य जिला पंचायत, आसाराम यादव गुरुजी एवं किसान भाई ग्राम पंचायत बालोर इसी तरह ग्राम पंचायत झिरियाढोह से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए ग्राम पंचायत बेला से ग्रामीण जनों ने मिलकर महिलाओं ने आवाज उठाई और गांव पंचायत टोकरा ग्राम पंचायत कामठामाल ग्राम पंचायत खपरिया के किसान भी उपस्थित हुए सभी ग्रामीण जनों की मांग है कि उन्हें तत्काल जांच कर सरकार की ओर से सहायता राशि और बीमा राशि प्रदान की जाए। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय आर्य ने ग्रामीणों की ओर से निवेदन किया कि सैकड़ो की तादाद में पिछले वर्ष भी ग्रामीणों ने ज्ञापन सोपा था लेकिन यह लोग जानकारी दे रहे हैं कि पिछले बार का भी इनको कोई सहायता राशि बीमा राशि नहीं वितरित की गई है इसकी भी जांच की जावे एवं उचित कार्रवाई करने का कष्ट करें।
2 दिनांक 26/09/2023
बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष *हेमंत वागद्रे जी* के नेतृत्व में चिचोली ब्लॉक के ग्राम 1. चिरापाटला 2. चुरनी 3. बेला 4. कामठामाल 5. कुरसना 6. बोडरैय्यत 7. गवासेन 8 झिरियाडोह 9. टोकरा 10. बल्लौर के किसानों द्वारा मक्का की फसल अधिक बरसात होने तेज बारिश होने के कारण खराब हो चुकी है जिसका सर्वे सरकार को आचार संहिता से पहले जल्दी से जल्दी करने की मांग की ।
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित चिचोली कांग्रेस ब्लॉक जनपद पंचायत अध्यक्ष चिचोली , यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सरफराज खान जी , सेंटी वाघमारे , कोमल गवांडे , भोला राठौर , सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे ।
जय जवान जय किसान 🙏
वन्दे मातरम 🙏
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

