बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसों को सूचित किया गया है कि निर्धारित 14 अक्टूबर तक आवेदन करें। आवेदन की एक प्रति समस्त दस्तावेजो के साथ अविलम्ब बोर्ड में भेजने के साथ एवं एक प्रति अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी जमा करायें – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसों को सूचित किया गया है कि निर्धारित 14 अक्टूबर तक आवेदन करें। आवेदन की एक प्रति समस्त दस्तावेजो के साथ अविलम्ब बोर्ड में भेजने के साथ एवं एक प्रति अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी जमा करायें

😊 Please Share This News 😊

मदरसा मान्यता नवीनीकरण 14 अक्टूबर तक

भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 5, 2023, 19:21 IST

 

 

राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 में मदरसा मान्यता नवीनीकरण के ऑनलाईन आवेदन करने की सुविधा पुनः प्रारंभ करते हुये एम.पी. ऑनलाईन के अधिकृत पोर्टल पर दिनांक 05/10/2023 से 14/10/2023 तक के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2021 तक मान्यता प्राप्त मदरसों के लिए यह अंतिम अवसर है, इसके पश्चात ऐसे मदरसों की मान्यता नवीनीकरण के ऑनलाईन आवेदन करने की पात्रता समाप्त कर दी जायेगी।

 

ऑनलाईन आवेदन से संबंधित आवश्यक सर्कुलर एवं अभिलेखों की विस्तृत जानकारी मदरसा बोर्ड की अधिकृत वेबसाईट www.mpmb.org पर एवं एम.पी. ऑनलाईन के पोर्टल पर मदरसा बोर्ड पेज पर उपलब्ध आवेदन करने की निर्धारित समय-सीमा के पश्चात अवधि नही बढ़ाई जा सकेगी। पंजीयन की अवधि संबंधी सूचना राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी भेजी जा रही है।

 

बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसों को सूचित किया गया है कि निर्धारित 14 अक्टूबर तक आवेदन करें। आवेदन की एक प्रति समस्त दस्तावेजो के साथ अविलम्ब बोर्ड में भेजने के साथ एवं एक प्रति अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी जमा करायें।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]