दोनो आरोपियों से अवैध शराब के कहा से कहा ले जाई जा रही थी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है थाना बिलपांक पुलिस ने 5 करोड़ 97लाख रुपए मूल्य की 2 कन्टेनरों से अवैध शराब की जप्त
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम – पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश कुमार खाखा एवं एसडीओपी रतलाम श्री अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलपांक मुनेंद्र कुमार गोतम के नेतृत्व में बिलपांक पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। आज दिनांक 30.10.23 को बिलपांक पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो कंटेनर ट्रक जिनमे अवैध शराब भरी है जो सतरुंडा से रतलाम की तरफ जा रहे है। पुलिस द्वारा सूचना विश्वसनीय होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवा कर महु नीमच हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु टीम लगाई गई। टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक HR 55 AM 5613 एवं HR 55 AF 7232 को रोककर चेक करने पर दोनो कंटेनर में बड़ी मात्रा में (1050 पेटी) अवैध शराब भरी होना पाई गई। उक्त शराब के परिवहन से संबंधित कागजात के बारे में ट्रक चालकों भगवान पिता उमेद सिंह जाट निवासी बालंद जिला रोहतक हरियाणा एवं सतीश कुमार पिता जगदीश जाट निवासी मलिकपुर हरियाणा से पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। जिस पर पुलिस द्वारा विधिवत अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहनों को जब्त कर थाना बिलपांक पर प्रकरण दर्ज कर दोनो ट्रक चालक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दोनो आरोपियों से अवैध शराब के कहा से कहा ले जाई जा रही थी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

