एक विधायक ऐसा भी – सैलना विधायक कमलेश्वर डोडियार 300 किमी बाइक चलाकर पहुंचे विधानसभा भोपाल*
|
😊 Please Share This News 😊
|
पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीय
रतलाम – मध्य प्रदेश अभी हाल में ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। दरअसल, एक ऐसा शख्स विधायक बन गया जिसने न तो होर्डिंग लगाई और न ही पोस्टर बैनर से अपना प्रचार किया। चुनाव प्रचार के लिए जनता से ही चंदा लिया और जनता के बीच जाकर अपना प्रचार किया। ऐसे नायक भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के मध्यप्रदेश के एकमात्र नवनिर्वाचित विधायक कमलेश्वर डोडियार है। आदिवासी समाज से आने वाले कमलेश्वर डोडियार गरीब परिवार से आते हैं।भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार 400 किमी बाइक चलाकर भोपाल पहुंचे हैं। वे विधानसभा की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए ठंड के मौसम में 400 किलोमीटर बाइक चलाकर गुरुवार को विधानसभा पहुंचे। रतलाम जिले की आदिवासी बाहुल्य सैलाना सीट से जीते कमलेश्वर डोडियार ने बताया कि वो बेहद गरीब परिवार से आते हैं। उनकी मां मजदूरी का काम करती हैं।एमपी में गरीब परिवार से आने वाले एक शख्स ने जनता से चंदा लेकर विधानसभा चुनाव लड़ा और बीजेपी-कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेताओं को धूल चटा दी। नवनिर्वाचित विधायक का परिवार झोपड़ी में रहता है। नवनिर्वाचित विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से प्रभावित होकर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की। उन्होंने कहा कि वे अपने साले के साथ बाइक से भोपाल आए हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

