मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर मोहन यादव ने बड़े फैसले लेकर जनता को विश्वास दिलाया इनकी सुरक्षा भी बड़ा दी गई है
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन पुलिस
दिनांक– 15.12.23
▪️शहर/ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त थाना प्रभारीगण ने धर्म गुरुओं व प्रतिनिधियों को गृह विभाग द्वारा जारी आदेशो से कराया अवगत।
▪️ धर्मस्थलो पर लाउडस्पीकर के प्रयोग के संबंध में जारी दिशा निर्देशो का सख्ती से पालन करने की दी गई समझाईश।
▪️समझाईश उपरांत धर्मस्थल से प्रतिनिधियों/धर्म गुरुओं ने स्वयं निकलवाए लाउड स्पीकर्स।
गृह विभाग के द्वारा दिनांक 13.12.23 को धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रो (लाउडस्पीकर/डी० जे०/सम्बोधन प्रणाली) के अनियंत्रित व नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण/कार्यवाही हेतु जारी दिशा निर्देश जारी किये गए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा शहर व ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सभी धर्म/समाज के गुरु व प्रतिनिधियों की बैठक ली जाकर गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश की जानकारी साझा करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में दिनांक 14.12.23 को उज्जैन शहर/ग्रामीण क्षेत्रों के नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारीगण द्वारा हिंदू, मुस्लिम एवं सिख समाज के धर्म गुरुओं/प्रतिनिधियों की बैठक ली जाकर सभी धार्मिक प्रतिनिधियों को अपने-अपने धर्मस्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के संबंध में दिए गए निर्देशो से अवगत करवाया गया व जारी आदेशों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई थी।
समझाईश उपरांत धर्म गुरुओं/प्रतिनिधियो द्वारा अपने अपने धर्म स्थलों से स्वयं लाउड स्पीकर निकलवाए जाकर उज्जैन पुलिस/प्रशासन का सहयोग प्रकट किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

