उज्जैन/प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन जिला उज्जैन के द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2023 रविवार को बालोद्यान, विक्रम कीर्ति मंदिर उज्जैन पर दोपहर 1 बजे पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन/प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन जिला उज्जैन के द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2023 रविवार को बालोद्यान, विक्रम कीर्ति मंदिर उज्जैन पर दोपहर 1 बजे पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया।

😊 Please Share This News 😊

🛑 *डॉ.श्री हीरालाल त्रिवेदी,सेवा निवृत्त आई.ए.एस.अधिकारी एवं पूर्व सूचना आयुक्त, मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग तथा डॉ. श्री आर.पी.तिवारी सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर के आतिथ्य में *पेंशनर्स दिवस” कार्यक्रम मनाया गया*🛑

उज्जैन/प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन जिला उज्जैन के द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2023 रविवार को बालोद्यान, विक्रम कीर्ति मंदिर उज्जैन पर दोपहर 1 बजे पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया।

डॉ. श्री हीरालाल त्रिवेदी, सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी एवं पूर्व सूचना आयुक्त, मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग तथा डॉ श्री आर. पी. तिवारी, सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर के आतिथ्य में पेंशनर्स दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम श्री नकारा के तस्वीर पर अतिथियों ने तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई। श्री अशोक दुबे, जिला अध्यक्ष ने अतिथियों का पुष्पमाला स्वागत किया। स्वागत भाषण श्री महेश कांत व्यास ने दिया। उपस्थित समस्त पेंशनर्स ने अपना परिचय दिया। श्रीमती शीला कुशवाह ने गीत एवं भजन सुनाया। पश्चात श्रीमती रेखा भटनागर ने गीत गाया। पेंशनर्स दिवस के उपलक्ष्य में 80 या इससे अधिक आयु के पेंशनर्स श्री महेश पंडित, रमेशचंद्र मंडलोई, चंद्रशेखर मंडलोई, रामकृष्ण व्यास, किशोर कुमार दीक्षित, पुरूषोत्तम अग्रवाल,देवी सिंह सिसौदिया का मंत्रोच्चार के साथ कंकु अझत से तिलक कर मोती माला एवं सम्मान पट्टिका से अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने स्वागत कर अभिनंदन किया।

अतिथिद्वय डॉ.श्री आर.पी.तिवारी ने स्वरचित गीत सुनाकर एवं डॉ. श्री हीरालाल त्रिवेदी ने पेंशनर्स साथियों को प्रेरणादायक उद्बोधन से संबोधित कर अवशेष जीवन के लिए मार्गदर्शन किया।

संचालन शमशेर सिंह तोमर एवं आभार प्रदर्शन संयुक्त रूप से विजय कुमार मंडलोई एवं राजहंस गायकवाड़ ने किया।

इस अवसर पर शमशेर सिंह तोमर, अशोक दुबे, राजहंस गायकवाड़, विजय कुमार मंडलोई, महेशकांत व्यास,पी.एन.महाजन, प्यारेलाल पालीवाल, मोहम्मद अली खान, रामदयाल शर्मा, आनंदी मौर्य, प्रमोद सिंह भदौरिया जिला संयोजक संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति जिला उज्जैन, केपीएस जादौन पुलिस पेंशनर्स संघ, पुष्पलता व्यास, सविता श्रीवास्तव,आभा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार व्यास, सुमेरसिंह यादव, सत्यपालसिंह सिकरवार, महेश उपाध्याय,हुकुमचंद्र परमार, नासिर खान पठान, राजेश नाहर, सुधीर काले, हरबंस सिंह छाबड़ा,बी.एस.साठे, सुशीला साठे, मोहम्मद बसीर खान, नारायण दास मंगवानी, आर.एस.राजपूत, ओमप्रकाश सूर्या, योगेश गंगराड़े, मदनलाल खाटकी, लक्ष्मीनारायण यादव, जगतपाल वर्मा, एम.के.श्रीवास्तव, संतोष विजय सक्सेना,एच.पी.सोनी, रामप्रसाद चौधरी, सतीश मंडलोई, महेंद्र कुमार एम पुरकर, एम.एस.सिसौदिया, के.सी.पांचाल, नितिन हिंगे,आर.के.चेलावत, राणाप्रताप सिंह तोमर, यशवर्धन टेलर, जी.पी.मिश्रा, चतुर्भुज नाग, कैलाशचंद लोदवाल, राजेशकुमार नायक, रणजीतलाल मालवीय, रमेशचंद्र त्रिपाठी, नरेन्द्र गंगा खेडेकर, ललिता जोशी, वीणा मजूमदार, रेखा भटनागर, विष्णु प्रसाद जायसवाल, कल्पना पुरंदरे, किशोर कुलकर्णी, अरूण कुमार अग्रवाल, रामेश्वर मंडलोई, डॉ वर्षा मंडलोई एवं अन्य अनेक विधुत पेंशनर्स संघ तथा वन पेंशनर समिति के पेंशनर्स साथी उपस्थित रहे।

यह जानकारी डॉ स्वामी नाथ पांडेय मिडिया प्रभारी के द्वारा दी गई।

 

 

 

2//////////////

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]