भारतीय जीवन बीमा निगम एजेंट एसोसिएशन का स्नेह मिलन समारोह संपन् हुआ* पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भारतीय जीवन बीमा निगम एजेंट एसोसिएशन का स्नेह मिलन समारोह संपन् हुआ* पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम -भारतीय जीवन बीमा निगम एजेंट एसोसिएशन शाखा क्रमांक एक काटजू नगर का स्नेह मिलन समारोह करमदी रोड स्थित भाणावत फार्म हाउस पर संपन्न हुआ l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर डिविजनल काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अभिकर्ता शरद चतुर्वेदी थे जबकि विशेष अतिथि शाखा प्रबंधक श्नी जालंधरा थे l कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया l अतिथियों का स्वागत लियाफी शाखा के अध्यक्ष अशोक भानावत,उपाध्यक्ष संदीप निगम,सचिव श्री चेतन पडियार,कोषाध्यक्ष श्री मनीष टॉक एवं वरिष्ठ अभिकर्ता साथियों द्वारा किया गया lअभिकर्ताओं सर्वश्री सुनील मालपानी,राकेश गुर्जर,संदीप सकलेचा,मुकेश खंडेलवाल,श्रीमती मेघा उपाध्याय एवं प्रीतिबाला मंडलोई द्वारा अपने उद्बोधन में अभिकर्ताओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला गया l शाखा सचिव चेतन पडियार द्वारा लियाफी से जुड़ने के लाभ तथा संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया गया lकोषाध्यक्ष मनीष टॉक द्वारा पिछले वर्ष किए गए खर्चों का हिसाब किताब प्रस्तुत किया गया l वरिष्ठ अभिकर्ता एवं लियाफी इंदौर मंडल के उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी ने संगठन को मजबूत करने और उसके प्रति निस्वार्थ भाव से कार्य करने की अपील की तथा लियाफी द्वारा अभी तक अभिकर्ताओं को प्राप्त हुई विभिन्न सुविधाओं का विस्तार से उल्लेख किया l साथ ही उन्होंने आगामी 24 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे अभिकर्ता संरक्षण दिवस को धूमधाम से मनाने का आवाहन किया lशाखा अध्यक्ष अशोक भानावत ने अपने उद्बोधन में लियाफी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान की तथा संगठन का महत्व एवं लियाफी के प्रति निस्वार्थ भाव से जुड़ने की अपील कीl सहायक शाखा प्रबंधक नितिन चंदा द्वारा अभिकर्ता साथियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया l शाखा प्रबंधक पुनीत जालंधरा द्वारा अपने उद्बोधन में अभिकर्ताओं से एकजुट रहकर उत्कृष्ट कार्य संपादित करने की अपील की तथा उन्हें हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर श्रीमती मेघा उपाध्याय तथा अध्यक्ष क्लब की आजीवन सदस्यता प्राप्त करने वाले अभिकर्ता श्री शरद चतुर्वेदी एवं श्री संदीप निगम का सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथियों द्वारा किया गया l इस अवसर पर विकास अधिकारी शैलेंद्र मीणा एवं ऋतुराज मीणा तथा अभिकर्तागण सर्वश्री विनय पडियार,कैलाश प्रजापत,मोहन पाटीदार,राजेंद्र राव,अशोक पोरवाल,सतीश चौरड़िया,आशीष देवड़ा,धनसिंह राठौड़,लक्ष्मीनारायण करमैया,राजेश माहेश्ववरी,चंद्रशेखर सोलंकी,सुरेश पाटीदार,मनीष पंडित, राम मोटिया,नागेश्वर पांचाल,अल्पना पापरीवाल,पवन पाटीदार, अमृतलाल पाटीदार,देवीलाल परिहार,

भीमराज पाटीदार,कैलाश गेहलोत, सचिन नादेचा तथा मनोज पाटीदार आदि अभिकर्ता साथी उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन मनीष टॉक ने जबकि आभार संदीप निगम ने व्यक्त किया l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754