*नवागत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कलेक्टर सभा गृह में पत्रकारों से की चाय पर चर्चा।* बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल -बैतूल जिले के नवागत कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने कलेक्टर सभा गृह में जिले के पत्रकारों से परिचय की दृष्टि से चाय पर चर्चा अयोजित की गई
आपको बता दे श्री सूर्यवंशी
की प्रशासनिक सेवा के करीब 15 वर्ष उनके उज्जैन में बीते है। श्री सूर्यवंशी ने 2 जनवरी 2024 को बैतूल जिले का कार्यभार संभालते ही प्रथन दृष्टया जनसुनवाई में 15 आवेदको की समस्या सुनी उसके पश्चात् जिले के पत्रकारों से चर्चा कर जिले की आव हवा को समझने का प्रयास किया।
कलेक्टर सूर्यवंशी इसके पूर्व प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पद पर पदस्थ थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी है। इसके पूर्व में कलेक्टर निमाड़ी और कलेक्टर रतलाम के पद पर भी पदस्थ रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

