*मियाँ सरकार का सालाना उर्स कल से*   *नोरोजाबाद रहेगा गुलज़ार: ज़ायरीनों का उमड़ेगा सैलाब*   *@ तालिब हुसैन*  *उमरिया(नोरोजाबाद).* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*मियाँ सरकार का सालाना उर्स कल से*   *नोरोजाबाद रहेगा गुलज़ार: ज़ायरीनों का उमड़ेगा सैलाब*   *@ तालिब हुसैन*  *उमरिया(नोरोजाबाद).*

😊 Please Share This News 😊

 

“अपने दौर के मशहूर बुज़ुर्ग और जाति धर्म से ऊपर उठकर पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले हज़रत मियाँ सरकार रहमातुल्लाह अलैहे को उनके सालाना उर्स मुबारक पर याद किया जाएगा.”

दरगाह न्याज़ी में 8 जनवरी को कुरान ख़्वानी से उर्स का आगाज़ होगा. सज्जादानशीन, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अब्दुल शहीद भूरा भाईजान ने बताया कि

मियाँ सरकार का उर्स विंध्य की 

 कौमी एकता का प्रतीक माना जाता है. उर्स के दौरान नोरोजाबाद में हर जाति धर्म के लोग दरगाह शरीफ में अकीदत के साथ हाजिरी देते हैं. फूल पेश करते हैं और मन्नतें मांगने हैं. मियाँ सरकार के वसीले से अल्लाह लोगों की परेशानियों को राहत व खुशी में बदल देता है.

 तीन दिवसीय सालाना उर्स पर नियाजी नगर नरोजाबाद में सुबह से देर रात चहल पहल और रौनक नज़र आएगी. नोरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित दरगाह शरीफ नात ए पाक, सलातो सलाम, सूफियाना कव्वाली, न्याज़ के साथ ही लंगर का अहतिमाम किया गया है. उर्स के समापन पर देश के अमन, चैन, शांति व खुशहाली के लिये दुआएं की जाएँगी.

लोगों का कहना है कि इस दरगाह से कोई कभी खाली हाथ नहीं लौटता. यहां मांगी गई सभी मन्नत हजरत मियां सरकार की दुआओं 

से पूरी होती हैं. उर्स के दौरान सरकारी चादर भी पेश की जाती है. तीन दिन तक चलने वाले उर्स में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के जायरीन शामिल होते हैं.

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754