राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव हेतु दल सिवनी के लिए रवाना रिपोर्ट मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव हेतु दल सिवनी के लिए रवाना रिपोर्ट मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

रतलाम,06 जनवरी 2024/ राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में सम्मिलित होने के लिए रतलाम के 6 सदस्यीय दल को जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा द्वारा रवाना किया गया। दल प्रभारी कृष्णलाल शर्मा और सीमा अग्निहोत्री के नेतृत्व में पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) सिवनी के लिए रवाना हुए दल में कनिष्ठ वर्ग से सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम की दिव्यांशी सिसौदिया और संस्कार परमार चयनित हुए हैं। वरिष्ठ वर्ग में सीएम राइज उत्कृष्ट जावरा के पूजा पाटीदार और रोहित मालवीय चयनित हुए हैं।

 

यह विद्यार्थी 8, 9 एवं10जनवरी तक तीन दिवसीय पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में सम्मिलित होंगे। उक्त आयोजन में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण,वन्य जीव संरक्षण एवं मनुष्य और प्राणियों के प्रेम पूर्ण व्यवहार सहित विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर सीएम राइज विनोबा स्कूल की प्राचार्य संध्या वोहरा एवं प्रतिभागियों के पालक उपस्थित,थे। सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय जावरा प्राचार्य श्री राजेंद्र बोस ने मोगली दल को शुभकामनाएं दी है। प्रति वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय एवम एपको भोपाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु मोगली उत्सव आयोजित किया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]