चम्बल नदी में दूषित नाले के पानी को मिलने से रोकने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को दिया ज्ञापन* पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चम्बल नदी में दूषित नाले के पानी को मिलने से रोकने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को दिया ज्ञापन* पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीय

😊 Please Share This News 😊

 

नागदा जं. -युवा नेता चेतन परमार के नेतृत्व में चम्बल नदी में गन्दे नाले के पानी को मिलने से रोके जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि नदी में हो रहे प्रदूषण को दूर कर जलीय जीव जंतु के साथ-साथ मनुष्यो एवं पशुओं के जीवन की रक्षा की जावे।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि आज चम्बल नदी की स्थिति प्रदूषण की वजह से अत्यन्त दयनीय हो गई है। नागदा नगर में उद्योगो के कारण नदी में प्रदूषित पानी नाले के माध्यम से मिलाया जा रहा है एवं उद्योगो द्वारा सॉलिड वेस्ट एवं अन्य गंदगी नदी में प्रवाहित की जा रही है। जिससे नदी के जलीय जीव जंतुओं के जीवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। नदियां हमारे जीवन के लिये अत्यंत ही महत्वपूर्ण है इनका यदि संरक्षण नहीं किया गया तो मानव जीवन को इसके गंभीर परिणाम भुगतना होंगे। हम सभी देख रहे है कि नदी का पानी बदबुदार हो गया है एवं भारी मात्रा में प्लास्टिक मिला हुआ है। इसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवो पर हो रहा है और नदी का पानी पीने योग्य भी नहीं रहा है।

पत्र के माध्यम से मांग की है कि इस मुद्दे पर प्रशासन गंभीरता से ध्यान दे एवं उचित कदम उठाये जाये। जिससे हमारी नदियां सुरक्षित एवं स्वच्छ बनी रहे।

इस अवसर पर चेतन परमार, जितेन्द्र गांधी, दिपक कुमार, पुनमचंद सहित अन्य कई नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754