सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान के योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा. शिक्षाविद , प्रोफेसर सलीम
|
😊 Please Share This News 😊
|
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,भारत रत्न सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान की 36वीं पुण्यतिथि पर सैंट मदार कान्वेंट स्कूल मदार गेट पर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया संस्था द्वारा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन ,अफ्रीकी स्वतंत्रता आंदोलन ,और फिलीस्तीन स्वतंत्रता आंदोलन शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में शामिल हुए l सचिव धर्मेंद्र राठौर एवं संयुक्त सचिव नासिर मंसूरी ने बताया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. इरशाद खानम ने अपने उद्बोधन में कहा खान अब्दुल गफ्फार खान ने देश की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की स्वतंत्रता में अग्रणी भूमिका निभाई आप देश के लिए अनेक बार जेल भी गए. आप सरदार वल्लभभाई पटेल ,मौलाना अबुल कलाम आजाद ,पंडित जवाहरलाल नेहरू ,नेताजी सुभाष चंद्र बोस डॉ भीमराव अंबेडकर डॉ राजेंद्र प्रसाद के साथ आप स्वतंत्रता आंदोलन मे आपकी अग्रणी भूमिका रही l आपको देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न प्रदान किया गया l विशेष अतिथि एडवोकेट जाहिद नूर ने अपने उद्बोधन में कहा देश की स्वतंत्रता में अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया उन्ही कुर्बानियों का नतीजा है कि हम आज आजादी की सांस ले पा रहे हैं l अतिथि नबीला फातिमा ने अपने उद्बोधन में कहा देश की स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी देशवासियों ने मिलजुल कर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो नीति के अंतर्गत हिंदू ,मुस्लिम, सिख,इसाई मे मतभेद पैदा किया l हम सभी भारतीयों को देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा सतर्क रहना होगा एवं देश की उन्नति और प्रगति के लिए हमेशा सर्वोच्च प्रयास करना होंगेl विशेष अतिथि समाजसेवी सैयद उस्मान ने अपने उद्बोधन मे कहा छात्र-छात्राओं को कहा कि कल आप में से ही कोई ,भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद अशफ़ाकउल्ला , कलाम बन कर देश का नाम रोशन कर सकते हैl हमें पढ़ाई ,लिखाई मेंअपना संपूर्ण समय देना चाहिएl पढ़ लिख कर ही हम अपनी और समाज की प्रगति और उन्नति में भूमिका निभा सकते हैं l कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद प्रोफेसर सलीम नागौरी ने अपने उद्बोधन में कहा हमें सीमांत गांधी के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए आपका जीवन पूरी तरह देश के लिए समर्पित रहा आपने देश के सभी स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l आपने सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी की प्रशंसा करते हुए कहा संस्था निरंतर देश के महापुरुषों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने एवं सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है इसके लिए संस्था बधाई की पात्र है l कार्यक्रम में सैंट मदार स्कूल की प्राचार्य दरक्क्षा खान , समिति के अध्यक्ष शहजाद खान, अ. खालिक ,उस्मान मुल्तानी, शिक्षाविद अल्तमश नागोरी, शिरीन खान,नाजिया अहमद, आजम खान, प्रियांशी चौहान,समाजसेवी शाकिर शेख ,अनीस मौलाना, डॉ. शकील खान ,समाजसेवी रईस शिरीन खान, अनुदीप गंगवार, महेंद्र कटियार, शकील सर रिजवान जागीरदार आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थेl आप प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार महात्मा गांधी अवॉर्ड सादिया रहमान को दिया गया द्वितीय पुरस्कार डॉक्टर नेल्सन मंडेला अवार्ड प्रियंका चौहान को दिया गया तृतीय पुरस्कार यासिर अराफात अवार्ड अल शिफा उस्मान को प्रदान किया गया lअन्य प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार संस्था द्वारा प्रदान किए गए संचालन शिक्षाविद रीना तिवारी मैडम ने किया lआभार मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी ने माना उपरोक्त जानकारी सह सचिव जमीर अब्बास प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

