नल जल योजना को पलीता लगाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा,,, एक्शन मोड में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी* *पत्रकारों ने कलेक्टर से मिलकर की शिकायत*।बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। पीएचई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी नल जल योजना मे जितना भ्रष्टाचार किया है उतना अन्य किसी कार्यो में और किसी विभाग द्वारा नहीं किया गया है । बैतूल जिले में नल जल योजना में घोर अनियमितताएं भ्रष्टाचार और धरातल पर नल जल योजना की वास्तविकता से अवगत कराने के लिए बुधवार को पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से मुलाकात की तथा उन्हें बैतूल जिले में नल जल योजना की वास्तविकता से अवगत कराते हुए पीएचई विभाग के आला अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा धरातल पर नल जल योजना को किस तरह पलीता लगाया है उन्हें अवगत कराते हुए कहा कि वह स्वयं नल जल योजना के पूर्ण हो चुके तथा चल रहे कार्यों को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों के टीम बनाकर नल जल योजना के संपूर्ण कार्यों की रिपोर्ट बुलाए । कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही जिले के पीएचई कार्यपालन यंत्री एवं अधिकारियों के साथ एक बैठक ले रहे हैं। तथा उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि नल जल योजना में यदि कहीं कोई लापरवाही अनियमितता और कमियां पाई जाती है तो वह दोषी अधिकारियों ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेंगे । पत्रकारगण द्वारा नल जल योजना को लेकर की गई शिकायत पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने तत्काल एक्शन लेते हुए दूसरे दिन गुरुवार को ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग बैतूल की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलाकर नल जल योजना की बिंदुवार समीक्षा की इस बैठक में कार्यों के प्रति लापरवाही एवं समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति के चलते मुलताई एवं प्रभात पट्टन में पदस्थ उपयंत्री के 7-7 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने दिए।
मुलताई एवं प्रभात पट्टन क्षेत्र में विगत 7 दिनों की कार्य रिपोर्ट पर कलेक्टर ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि खराब हैंडपंपों की स्थिति जनपद पंचायत के साथ समन्वय कर पता करें एवं उनके दुरुस्ती की कार्रवाई करें।
इसके साथ ही उन्होंने नल-जल योजना के बिजली बिल ग्राम पंचायत द्वारा एकत्रित जल कर में से करने के कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत के लिए दिए हैं।
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि 120 ग्रामों के प्रमाणीकरण का कार्य सात दिन में पूरा करें। उल्लेखनीय है कि प्रमाणीकरण के लिए नल जल योजना पूरी होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कार्य पूर्णता के प्रमाण पत्र के पश्चात संबंधित पंचायत से एनओसी भी प्राप्त की जाती है।
उसके पश्चात किए गए कार्य का वीडियो अपलोड किया जाकर जितनी संपत्ति है जैसे टंकी, बिजली की मोटर आदि की जियो टैगिंग की जाती है।
प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि जिले के 1338 गांवों में से 1096 गांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नल जल योजना का कार्य किया जा रहा है और 220 गांवों में जल निगम द्वारा योजना क्रियान्वित की जा रही है।
इसके अलावा 22 गांव ऐसे है जो वीरान होने के कारण जिनमें नल जल योजना प्रारंभ नहीं की गई है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि सभी अधिकारी ध्यान रखे कि अगली बैठक में पूरी तैयारी से आए। *पीएचई के कार्यपालन यंत्री शेकवार की छत्रछाया में फल फूल रहा है भ्रष्टाचार*। आपको बता दे कि बैतूल जिले में प्रधानमंत्री की नल जल योजना को लेकर पीएचई विभाग के द्वारा बैतूल कलेक्टर को गुमराह करते हुए इस योजना को लेकर बड़े-बड़े कागजी कसीदे पढ़े जा रहे हैं लेकिन यदि धरातल पर जाकर नल जल योजना की स्थिति देखे तो पीएचई विभाग की सारी पोल खुल रही है। बैतूल ब्लॉक भीमपुर ब्लॉक चिचोली ब्लॉक आमला ब्लॉक घोड़ाडोगरी ब्लॉक शाहपुर ब्लॉक मुलताई ब्लॉक, इन सभी ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाले गांवों में नल जल योजना के जो कार्य किए गए हैं उनमें से अधिकांश कार्य गुणवत्ताहीन होकर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। अधिकांश गांव में नल जल योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। किसी किसी गांव में तो यह योजना कागजों पर ही पूरी हो गई है। पत्रकारों द्वारा पीएचई के कार्यपालन यंत्री शेकवार से कई बार मिलकर नल जल योजना में किये जा रहे घटिया कार्यों एवं घोर अनियमितता एवं नल जल योजना की धरातल की स्थिति से अवगत कराने के बावजूद भी उनके द्वारा दोषी एसडीओ ठेकेदारों के विरुद्ध कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई तथा वह हमेशा टालमटोल करते रहे हैं जिससे तो यह ही स्पष्ट होता है कि नल जल योजना में हो रहे कार्यों में घोर अनियमितता गुणवत्ताहीन कार्य एवं नल जल योजना को जो पलीता लग रहा है वह सब पीएचई के कार्यपालन यंत्री शेकवार की छत्रछाया में चल रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

