एनएसयूआई बड़वानी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई .सूत्र
|
😊 Please Share This News 😊
|
*एनएसयूआई ने शुरू किया सदस्यता अभियान*
*भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने सोमवार को मॉडल कॉलेज करी से निःशुल्क सदस्यता अभियान की शुरुआत की।*
बड़वानी/19फरवरी2024।
एनएसयूआई बड़वानी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अशरफ़ मंसूरी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, एनएसयूआई हमेशा से छात्र हित के लिए उनके अधिकारों की लड़ाई पूरे दम ख़म के साथ लड़ता है। वर्तमान में छात्रो के साथ अन्याय हो रहा है सरकार छात्र छत्राओ के साथ अन्याय कर रही है शिक्षा के स्तर व बजट को लगातार कम किया जा रहा है छात्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ना उन्हें समय पर छात्रवृत्ति मिल रही है ना ही उन्हें आवास की राशि मिल पा रही है पिछले 4 वर्षों से sc/St के छात्रों को स्टेशनरी नही मिली है ।और ना ही आवास भत्ता मिल रहा है। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जब मॉडल कॉलेज का दौरा किया गया तो छात्रो की विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आई, पूरे कॉलेज में प्रोफ़ेसर के पद ख़ाली है कोई समय पर पढाने नहीं आते साथ ही कॉलेज में नेटवर्क की समस्या है व छात्र छात्राओ को आवागमन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है केमिस्ट्री के प्रोफ़ेसर भी नहीं है और ना ही बीकाम के प्रोफ़ेसर है बस सुविधा कॉलेज की तरफ़ से नहीं है और ना ही कॉलेज आने जाने के लिए किराए में छूट है आवास योजना में कॉलेज का पता नहीं आ रहा है वही कॉलेज में वाईफ़ाई की एवं साफ़ सफ़ाई की वव्यस्था भी नहीं है, वही जब इस संबंध में मॉडल कॉलेज प्राचार्य बलराम बघेल से पधाधिकारी चर्चा करने गए तो प्राचार्य किसी काम से कॉलेज में नहीं थे और उन्होंने ख़ुद को बाहर होना बताया भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा जल्द ही सभी प्रमुख मांगो को लेकर बड़ा आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार जायेगी अंत में एनएसयूआई ने छात्र छत्राओ से संवाद कर उन्हें संगठन की सदस्यता दिलवाई ।इस दोरान बादल गिरसे,ललित चौधरी,अंकित निगवाल,हरीश चौहान,विकास निहाँले,संदीप पवार,शाहिद शेख,गंगाराम जाधव,फरहान शाह,एवं अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपस्थित थे सूत्र
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने सोमवार को मॉडल कॉलेज करी से निःशुल्क सदस्यता अभियान की शुरुआत की।*एनएसयूआई ने शुरू किया सदस्यता अभियान* एनएसयूआई बड़वानी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गईबड़वानी/19फरवरी2024। सूत्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

