नवागत पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाहा का कटनी प्रथम दौरा आज, जिला पुलिस बल के अधिकारियों से भेंट कर देंगे आवश्यक निर्देश, अपराधों पर अंकुश लगाते हुए जन सामान्य से बेहतर समन्वय बनाने को बताई प्राथमिकता
|
😊 Please Share This News 😊
|
*जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश कटनी से।*
*******************************
*नवागत पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाहा का कटनी प्रथम दौरा आज, जिला पुलिस बल के अधिकारियों से भेंट कर देंगे आवश्यक निर्देश, अपराधों पर अंकुश लगाते हुए जन सामान्य से बेहतर समन्वय बनाने को बताई प्राथमिकता*
********************************
कटनी। उज्जैन से स्थानांतरित होकर जबलपुर आए जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाहा पदभार ग्रहण करने के बाद आज पहली बार कटनी जिले के भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। कटनी प्रथम आगमन पर जबलपुर जोन पुलिस महानिरीक्षक श्री कुशवाहा कटनी जिले के पुलिस अधिकारियों थाना एवं चौकी प्रभारी से सौजन्य भेंट कर कटनी की पृष्ठभूमि को समझने का प्रयास करेंगे।
राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री कुशवाहा ने कहा कि हालाकि कटनी जिला उनके लिए नया है। जब वे जबलपुर में पदस्थ रहे उस दौरान कटनी जबलपुर का ही हिस्सा हुआ करता था। लेकिन मुख्यालय से दूरी होने के कारण कभी उनका कटनी आना नहीं हो सका। आज वे कटनी प्रथम आगमन पर सर्वप्रथम कटनी में पदस्थ पुलिस अधिकारियों से भेंट कर उनसे परिचय प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत बैठक कर अपराधों पर नियंत्रण रखने, महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता बरतने, जुआ, सट्टा, शराब पर अंकुश लगाने एवं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करेंगे। बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस कार्यवाहियों को अंजाम देने की रूपरेखा तय की जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

