Jabalpur se talib husen ki vishesh khabar मुस्लिम बहुल क्षेत्र मण्डी मदार टेकरी में अल्पसंख्यक विकास कमेटी के अध्यक्ष समाजसेवी बब्लू कुरैशी की सरपरस्ती में इफ्तारपार्टी आयोजित की गयी
|
😊 Please Share This News 😊
|
माहे रमज़ान पर बिखर रही हर तरफ़ रौनक: इफ़्तार दावतों की धूम* <> *तालिब हुसैन* <>जबलपुर. *माहे रमज़ान पर बिखर रही हर तरफ़ रौनक: इफ़्तार दावतों की धूम*
*तालिब हुसैन*
जबलपुर. इबादत, तिलावत, रहमत और बरकतों के पाक माह रमज़ान मुबारक पर संस्कारधानी में चारों तरफ एकता व सदभावना के नज़ारे देखे जा रहे हैं. आधा रमज़ान बीत चुका है. इसके साथ ही इफ़्तार दावतों का सिलसिला शबाब पर है. इन दावतों में रोज़ेदारों के साथ हर मज़हब के मानने वाले शिरकत करके जबलपुर की गंगा जमुनी तहज़ीब को बनाए रखे हैं.
*मौलाना की गली में इफ्तार*
सर्व धर्म सदभावना समिति द्वारा कोतवाली स्थित मौलाना की कुलिया में हर साल होने वाली इफ़्तार पार्टी कौमी एकता की पहचान बन गयी है. मुफ़्ती ए आजम हज़रत मौलाना मुशाहिद रज़ा कादरी की सरपरस्ती में हुए इफ्तार में विधायक लखन घनघौरिया, मतीन अंसारी,सुबोध आचार्य, कुंजी जोड़ी, छोटे ताम्रकर, मुख्तार अली सहित हजारों रोज़ेरोज़ेदार शामिल हुए.
समिति की संयोजक पूनम आशीष उसरठे, सह संयोजक ताहिर खान, नीलेश पसारी ने कहा हमारा मकसद है परस्पर सदभाव व भाईचारा. जो संस्कारधानी की पहचान है.
*गदा ए अली असग़र कमेटी*
नया मुहल्ला में लाल बिल्डिंग के पास गदाए अली असग़र कमेटी की जानिब से इफ्तार ए आम का अहतिमाम किया गया. वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारे साहब ने बताया कि हजारों रोज़ेदारों ने बाद इफ्तार मगरिब की नमाज़ अदा की और मुल्क की शांति खुशहाली के लिए दुआएं मांगी.
*मण्डी में हुई इफ्तार पार्टी*
मुस्लिम बहुल क्षेत्र मण्डी मदार टेकरी में अल्पसंख्यक विकास कमेटी के अध्यक्ष समाजसेवी बब्लू कुरैशी की सरपरस्ती में इफ्तारपार्टी आयोजित की गयी.
केजीएन लाला जी की मेजबानी में हुए इफ्तार में गुलाब अली, गोगा पहलवान, तौहीद भाई, कारी जुनैद अख्तर, उवैश अख्तर, मुजाहिद खान आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही. इफ्तार के बाद हाफ़िज़ मुहम्मद शाहरेख़ की इमामत में मग़रिब की नमाज़ अदा की गयी.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

