मंदसौर जिला चिकित्सालय में रक्त की कमी को देखते हुवे 75 युवाओं ने किया रक्त दान !* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मंदसौर जिला चिकित्सालय में रक्त की कमी को देखते हुवे 75 युवाओं ने किया रक्त दान !*

😊 Please Share This News 😊

*मध्य प्रदेश से जिला ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर*

 

*मंदसौर जिला चिकित्सालय में रक्त की कमी को देखते हुवे 75 युवाओं ने किया रक्त दान !*

 

मंदसौर:जिला चिकित्सालय मंदसौर की रक्तकोष में रक्त की कमी को देखते हुवे संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन एवम नवोदय विद्यालय एसोसिशन मंदसौर के संयुक्त तत्वावधान में सीतामऊ में रक्तदान शिविर संपन्न

सर्वप्रथम भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात सीतामऊ क्षेत्र के रक्त दाताओं ने रक्तदान कर 75 यूनिट पर रक्तदान शिविर संपन्न किया जिसमें संस्था के जिला प्रभारी हितेश रायमालनी (भाऊ) की मुख्य भूमिका रही

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ के बीएमओ डॉ. के व्ही सुराह, डॉ. परीक्षित कुमावत (कुमावत क्लीनिक),राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सीतामऊ खंड विस्तारक विनीत पंवार, सीतामऊ थाना पुलिस रंजीत सिंह डोडिया,दीपक कंठाली (व्यापारी संघ) संस्था रक्तसेवा गौसेवा फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बाराम पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार

साथ ही नवोदय एल्युमिनी एसोसिएशन का स्टाफ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ के स्टाप ने भी रक्तदान किया।।

शिविर में रक्तसेवा गौ सेवा फाउंडेशन संस्थापक नागेश्वर मालवीय,प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद कुशवाह,उपाध्यक्ष अंबाराम पाटीदार, जिला अध्यक्ष पुष्कर पाटीदार तथा जितेंद्र पाटीदार,राहुल झाला,शंकर नाथ (फौजी)नरेंद्र भाटी एवम नवोदय एल्युमिनी एसोसिशन के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह झाला,सचिव दिलीप मालवीय,ब्लड डोनेशन प्रभारी सपना कुमावत आदि उपस्थित थे।।।

जिला चिकित्सालय मंदसौर की राक्तकोष टीम ने रक्त संग्रह कर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश गुप्ता द्वारा दी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754