मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, मंदिर भी क्षतिग्रस्त – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, मंदिर भी क्षतिग्रस्त

😊 Please Share This News 😊

Sonकच्छ – शुक्रवार रात्रि करीब 8:30 बजे नगर के समीप ग्राम गंजपुरा में कालीसिंध नदी किनारे मंदिर परिसर में बिजली गिरने से गंजपुरा निवासी संतोष पिता शोभाराम उम्र 47 वर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में बनी दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। इसके साथ ही एक अन्य महिला कुंता बाई पति मांगीलाल भी घायल हुई है महिला को अस्पताल थोड़ी देर बाद लाया गया। खबर लिखे जाने तक प्राथमिक उपचार जारी है।

जबकि संतोष का पोस्टमार्टम सुबह सिविल अस्पताल में किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि संतोष मंदिर के अंदर खड़ा था, जिसके कारण आकाशीय बिजली की मंदिर के शिखर को तोड़कर गर्भ गृह में आ गई जिसकी चपेट में संतोष आ गया। बिजली गिरते देख ग्रामीण मंदिर पहुचे जहां से संतोष को अचेतावस्था में सिविल अस्पताल लाए, डॉक्टर जगदीश पाटीदार, ड्रेसर विजय चन्दोलकर उपचार करते इसके पहले संतोष की मौत हो चुकी थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754