समस्त देश वासियो को जन्म अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं 2 years ago 😊 Please Share This News 😊 व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें Continue Reading Previous राष्ट्रीय पासमंदा मुस्लिम महा संघ के मध्य प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान को जन्म दिन की मुबारक बाद क़िस्मत न्यूज़ परिवार की ओर सेNext छात्रावासों में सुविधाओं की कमी पर जयस का विरोध प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बैतूल जिले के छात्रावासों में सुधार सहित अनियमितताओं पर तत्काल कार्यवाही की मांग बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट बैतूल। जिले के विभिन्न छात्रावासों और आश्रमों में चल रही अनियमितताओं और असुविधाओं को लेकर जयस प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे ने बैतूल कलेक्टर से मुलाकात की और तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। जामवंत सिंह कुमरे ने जिले के सभी छात्रावासों में हो रही गंभीर समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में बाधक बन रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्तमान में इस विद्यालय में 437 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनके लिए प्रति विद्यार्थी प्रति माह 2205 रुपये का व्यय किया जा रहा है। लेकिन मेस संचालन के लिए 11 मजदूरों की जरूरत होने के बावजूद सिर्फ 8 मजदूरों से काम लिया जा रहा है, जिससे मेस की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को सुधारने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। जामवंत सिंह कुमरे ने यह भी बताया कि जिले के लगभग सभी छात्रावासों में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हो चुके हैं, जिन्हें तत्काल ठीक करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, मेस के खाने की गुणवत्ता में भी सुधार की जरूरत बताई गई है। तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत वार्डन का स्थानांतरण किया जाए ज्ञापन में यह मांग भी उठाई गई कि जो होस्टल वार्डन तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, उन्हें तत्काल स्थानांतरित किया जाए, ताकि नई ऊर्जा और उत्साह के साथ विद्यार्थियों की देखभाल की जा सके। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि होस्टल अधीक्षक का निवास स्थान परिसर में ही हो, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और देखभाल में कोई कमी न रहे।इन सभी बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए, जामवंत सिंह कुमरे ने कलेक्टर से जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया, ताकि जिले के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिल सके। ज्ञापन सौंपते समय जयस के अन्य पदाधिकारी और संबंधित छात्रावासों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories महिदपुर रोड.गादिया परिवार चढ़ाएगा सुविधिनाथ परमात्मा के शिखर पर मुख्य धर्म ध्वजा चतुर्थ ध्वजारोहण पर जैन मंदिर में होंगे दो दिवसीय धार्मिक आयोजन. मनोहर मालवीय 2 hours ago मुंबई में होगा प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्टस का सम्मेलन देशभर से जुटेंगे सैंकड़ो पत्रकार* *तालिब हुसैन* जबलपुर/भोपाल/मुंबई. पत्रकार 2 hours ago चिचोली में सीएमओ सैयद आरिफ हुसैन की सेवा-निवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित. अकरम पटेल की रिपोर्ट। 12 hours ago [responsive-slider id=1466]