बैतूल में सीएससी की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट वीएलई सम्मानित*अकरम पटेल
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर के बड़ी संख्या में सीएससी वीएलई (Village Level Entrepreneurs) ने सहभागिता की।
कार्यशाला में सीएससी की विभिन्न सेवाओं एवं नई परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्य कार्यालय से सीएससी के राज्य प्रमुख श्री अतुलित राय, स्टेट मैनेजर श्री संजय नगरिया, लोन बाजार स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री आशीष द्विवेदी तथा सीएससी जिला प्रबंधक श्री कमलेश रघुवंशी उपस्थित रहे। साथ ही श्रम विभाग के अधिकारी श्री धर्मदीप भगत एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री सुधीर कुमार साकेत जी भी कार्यशाला में शामिल हुए।
कार्यशाला में राज्य प्रमुख श्री अतुलित राय सर ने होम लोन, PM-SYM, आयुष्मान भारत, DigiPay, बिजली बिल भुगतान, इंश्योरेंस, ग्रामीण ई-स्टोर, बैंकिंग सेवाओं सहित सीएससी की अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वीएलई को नागरिकों तक अधिक से अधिक डिजिटल सेवाएं पहुंचाने तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सीएससी के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वीएलई को नवीन सेवाओं की जानकारी देकर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार करना था।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

