रतलाम.नशा मुक्ति अभियान में शपथ दिलाई गई.मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.नशा मुक्ति अभियान में शपथ दिलाई गई.मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम.मध्यप्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आज नित्यानंद शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक ई जी एस धोसवास में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई 

नशा मुक्ति शपथ का वाचन करते हुए श्री मति ललिता कदम उच्च माध्यमिक शिक्षक ने बच्चो को बताया कि हमारा जीवन जो हमें मनुष्य के रूप में मिला है उसे राष्ट्र की उन्नति में लगाए ओर हर प्रकार के नशे से हम दूर रहे ताकि हमारा आने वाला समय अच्छा बन सकें श्री मति ललिता कदम ने छात्र छात्राओं को संदेश दिया कि हमको विद्यालय नियमित रूप से आना है और हमारे गुरुजी के बताए अनुसार कार्य करना है 

शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षिका तृप्ति जोशी ओर तृप्ति व्यास ने भी बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज ओर माता पिता का नाम रोशन करना है और अच्छी पढ़ाई करके नशे से दूर रहना है 

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शपथ लेकर कहा कि वे सभी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कैलाशचंद्र वत्स ने किया ओर आभार शिक्षक जितेंद्र शर्मा ने माना

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]