उज्जैन.भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान की स्मृति में बिना दहेज के निकाह प्रोग्राम एवं एजाजी जलसा संपन्न हुआ – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन.भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान की स्मृति में बिना दहेज के निकाह प्रोग्राम एवं एजाजी जलसा संपन्न हुआ

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन.सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान की स्मृति में 27 व निशुल्क सामूहिक निकाह प्रोग्राम एवं एजाजी जलसे का आयोजन जामा मस्जिद स्कूल कम्युनिटी हॉल उज्जैन में किया गया l कार्यक्रम कन्वीनर हाजी इस्माइल भाई रंगवाला एवं वॉइस कन्वीनर हाजी शेरू भाई राइन ने बताया कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ l निकाह प्रोग्राम में बिना दहेज के शादी करने वाले दूल्हो को संस्था की ओर से नगद ₹10000 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई I संयुक्त सचिव नासिर मंसूरी एवं मार्गदर्शक हाजी इस्माइल खान ने बताया प्रोग्राम में शहर की 11 शख्सियतो को खान अब्दुल गफ्फार खान खिदमत खल्क अवार्ड से सम्मानित किया गया l अफान अब्दुल गफ्फार खान अवार्ड से डॉ. तेज कुमार मालवीय, भूरु खलीफा, सोनू सिंह आनंद, गंगाधर महा, युवा अधिवक्ता समीर खान, जाहिद नूर एडवोकेट, समाजसेवी सईद अंसारी, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, डॉ. सउद नागोरी, इरशाद कुरैशी, नासिर हुसैन को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में इंदौर विश्वविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर इरशाद खानम, समाजसेवी हाजी सबीउल हसन, डॉ. शरीक नागोरी,अनुदीप गंगवार, टाइगर अकादमी के डायरेक्टर सैयद जमीर अब्बास उपस्थित थे l अतिथि डॉ. इरशाद खानम ने अपने उद्बोधन में कहा बिना दहेज के विवाह करना एक सराहनीय कार्य है अपने दूल्हो को बधाई दी l बिना दहेज के विवाह करना समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा l निकाह के बाद संस्था की ओर से मेहमानों के लिए प्रतिभोज का आयोजन किया गया l कार्यक्रम मे शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे l निकाह नायब काजी नवेद दस्तगीर ने मुकम्मल कराया lकार्यक्रम का संचालन शाकिर शेख ने किया आभार मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी ने माना उपरोक्त जानकारी एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754