किस्मत न्यूज़ रतलाम *// सीसीटीएनएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान — पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार हुए सम्मानित //* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम *// सीसीटीएनएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान — पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार हुए सम्मानित //*

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम *राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आयोजित ICJS कार्यशाला में प्रदान की गई सम्मान शील्ड*

 

रतलाम | दिनांक 28/06/2026

 

रतलाम पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के प्रभावी संचालन में प्रदेशभर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रतलाम पुलिस को मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) को सम्मानित किया गया।

 

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 28 जून 2026 को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल में इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला के दौरान सीसीटीएनएस के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वर्ष 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार को सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान रतलाम पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ संधारण, ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम है।

 

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना, न्यायमूर्ति माननीय श्री संजीव कालगांवकर, श्री प्रसून गुप्ता उपनिदेशक एनसीआरबी नई दिल्ली, डॉ सैयद शरीक रिजवी फॉरेंसिक व सायबर एक्सपर्ट मुंबई, श्री पंकज श्रीवास्तव विशेष पुलिस महानिदेशक अ अ वि पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री सुनील जैन एन आई सी भोपाल, आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने रतलाम पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, सीसीटीएनएस शाखा एवं सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे रतलाम पुलिस परिवार के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता का प्रतिफल है। उन्होंने भविष्य में भी नागरिकों को आधुनिक, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।

 

रतलाम पुलिस डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने एवं आमजन को बेहतर, त्वरित एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754