किस्मत न्यूज़ बैतूल.सतलोक आश्रम में कबीर साहेब के 629 में प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में चल रहे विशाल तीन दिवसीय समागम कार्यक्रम का समापन भोग कि वाणी के साथ तरीके से हुआ। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल.सतलोक आश्रम में कबीर साहेब के 629 में प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में चल रहे विशाल तीन दिवसीय समागम कार्यक्रम का समापन भोग कि वाणी के साथ तरीके से हुआ।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल

*जीतू पटवारी सतलोक आश्रम पहुंचे*

*तीन दिवसीय महा समागम का हुआ समापन*

 अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

बैतूल। सतलोक आश्रम में कबीर साहेब के 629 में प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में चल रहे विशाल तीन दिवसीय समागम कार्यक्रम का समापन भोग कि वाणी के साथ तरीके से हुआ।  इस सामाजिक कार्यक्रम के तीसरे दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, कांग्रेस कमेटी बैतूल के जिला अध्यक्ष निलय डागा, मप्र कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण गोठी, कांग्रेस कमेटी बैतूल के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, नवनीत मालवी, मनोज आर्य अकरम खान पटेल प्रवीण आर्य संजू मछीवार एवं कई जनप्रतिनिधि आश्रम में पधारे और संत रामपाल महाराज द्वारा किए जा रहे ऐसे जनकल्याण के कार्यक्रमों को देखकर भूरी भूरी प्रशंसा की। जीतू पटवारी ने संत रामपाल महाराज को सच्चे समाज सुधारक के रूप में बताया और उनके द्वारा किए जा रहे समाज सुधार के कार्य को देखकर बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि मैं ऐसे समाज सुधार के कार्यक्रम में हमेशा आता रहूंगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ और सभी ने शांतिपूर्वक भंडारा प्रसादी ग्रहण की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754