अयोध्यापुरी कॉलोनी के सदस्यों की पात्रता-अपात्रता की सूची का प्रकाशन एवं श्रीमहालक्ष्मी कॉलोनी के लिये नवीन कमेटी का गठन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अयोध्यापुरी कॉलोनी के सदस्यों की पात्रता-अपात्रता की सूची का प्रकाशन एवं श्रीमहालक्ष्मी कॉलोनी के लिये नवीन कमेटी का गठन*

😊 Please Share This News 😊

*अयोध्यापुरी कॉलोनी के सदस्यों की पात्रता-अपात्रता की सूची का प्रकाशन एवं श्रीमहालक्ष्मी कॉलोनी के लिये नवीन कमेटी का गठन*

इंदौर। तत्कालीन कलेक्टर के निर्देशानुसार निर्देशानुसार श्रीदेवी अहिल्या श्रमिक कामगार सरकारी साख संस्था इंदौर की अयोध्यापुरी कॉलोनी के संबंध में सुश्री निधी वर्मा डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित पाँच सदस्यीय जाँच दल द्वारा परीक्षण/जांच प्रतिवेदन एवं सदस्यों की पात्रता-अपात्रता की सूची कलेक्टर श्री आशीष सिंह को प्रस्तुत की गई जिसे कलेक्टर श्री आशीष सिंह के द्वारा उपायुक्त सहकारिता को इस संबंध में निर्देश दिए हैं की जांच प्रतिवेदन एवं सदस्यों की पात्रता-अपात्रता की सूची का प्रकाशन संस्था के सूचना पटल पर तुरंत कराया जाए और जांच दल द्वारा की गई प्रस्तावना के अनुसार एक माह की समय सीमा में नियमानुसार कार्रवाई देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था के संचालक मंडल से सुनिश्चित करायी जाये।

 इस संबंध में उपायुक्त सहकारिता द्वारा देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सरकारी संस्था के अध्यक्ष श्री विमल अजमेरा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा द्वारा उक्त संस्था की श्रीमहालक्ष्मी कॉलोनी की सूची के परीक्षण हेतु पूर्व गठित कमेटी में संशोधन कर सुश्री निधी वर्मा के स्थान पर श्रीमती प्रियंका चौरसिया को जाँच कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754