बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है जहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के सूत्र ने पीटीआई से दावा किया है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीट समझौते पर सहमति बन रही है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है जहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के सूत्र ने पीटीआई से दावा किया है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीट समझौते पर सहमति बन रही है।

😊 Please Share This News 😊

*बिहार में 2025 मिलकर लड़ेंगे चुनाव रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी। * (पटना ) बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है जहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के सूत्र ने पीटीआई से दावा किया है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीट समझौते पर सहमति बन रही है। सूत्र का कहना है कि दोनों दल साथ मिलकर 2025 चुनाव लड़ेंगे और गठबंधन का औपचारिक एलान जल्द ही किया जा सकता है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ ( ए)के एक सूत्र ने एजेंसी से कहा, ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) महिला प्रदेश अध्यक्ष सलोनी देवी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश महासचिव अरशद अख्तर के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। संभावना है कि जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा सकता है।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)राज्य में सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमत हो। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ए बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष सलोनी देवी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और उनकी पार्टी दोनों अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को किनारे रखकर बिहार चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सलोनी देवी ने कहा कि हालांकि पार्टियां अभी भी गठबंधन पर आम सहमति पर नहीं पहुंच पाई हैं,लेकिन बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और उन्हें अच्छे नतीजे की उम्मीद है। हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) गठबंधन के साथ आगे नहीं बढ़ेगी अगर कोई जीत की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा, ‘बातचीत सकारात्मक माहौल में हो रही है। दोनों पार्टियां व्यक्तिगत पार्टी और उम्मीदवार की आकांक्षाओं को दरकिनार करते हुए एकता और बिहार के लोगों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए एक साथ चुनाव लड़ने की दिशा में काम कर रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर हर बिंदु पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। दोनों पार्टियों को गठबंधन बनाने की इच्छा और उम्मीद है।बातचीत चल रही है, अच्छी चर्चा हो रही है।मुझे उम्मीद है कि एक अच्छा निष्कर्ष निकलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754