सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान में 7 ट्रैक्टर अवैध खनिज परिवहन में तथा 1 बस कराधान उल्लंघन में जब्त* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान में 7 ट्रैक्टर अवैध खनिज परिवहन में तथा 1 बस कराधान उल्लंघन में जब्त*

😊 Please Share This News 😊

*मंदसौर।* 1 सितंबर से 15 सितंबर के मध्य सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा रैली तथा वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान विभिन्न विभागों के सहयोग से जिला मंदसौर में किया जा रहा है ।कलेक्टर सुश्री अदिति गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन में जिला खनिज और अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय तथा थाना यातायात द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 11 तथा 12 सितंबर को विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 7 ट्रैक्टर अवैध खनिज (रेत/मोरम) का परिवहन करते अग्रिम कार्रवाई हेतु जप्त किए गए।विभिन्न थाना क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर थाना सुवासरा, 2 ट्रैक्टर मोरम थाना सीतामऊ, दो ट्रैक्टर रेत थाना सीतामऊ, दो ट्रैक्टर रेत थाना यशोधर्मन नगर पर अग्रिम कार्रवाई हेतु खड़े करवाए गए। इसके अतिरिक्त एक बस कराधान के उल्लंघन में जब्त की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]