सारंगपुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में बैतूल के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
|
😊 Please Share This News 😊
|
पत्रकार सलमान अली की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग…बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट.बैतूल। मध्यप्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला राजगढ़ जिले के सारंगपुर से सामने आया है, जहां मंगलवार रात पत्रकार सलमान अली की हत्या ने पूरे पत्रकार जगत को हिला दिया है। घटना के विरोध में बैतूल के पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक के नाम एक ज्ञापन बैतूल एसपी निश्चल झारिया को सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पत्रकारों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया मंगलवार रात 9 बजे सारंगपुर में जब पत्रकार सलमान अली अपने 9 वर्षीय बेटे के साथ अस्पताल के सामने स्थित एक कॉम्प्लेक्स में स्कूटी पर खड़े थे, तभी तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और सलमान पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सलमान अली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इस हत्याकांड से पूरे प्रदेश के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया है। सलमान अली की हत्या के बाद पत्रकार सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
बैतूल में पत्रकारों ने किया घटना का विरोध
बैतूल के जिला मुख्यालय पर आज स्थानीय पत्रकारों ने एकत्रित होकर एसपी निश्चल झारिया से मुलाकात की और पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की गई। इस ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया में बैतूल के वरिष्ठ पत्रकार आनंद सोनी, राज मालवीय, मोहन प्रजापति, संतोष प्रजापति, नईम मामू, शशांक सोनकपुरिया, राहुल नागले, विशाल मालवीय, सूर्यदिप त्रिवेदी, विशाल भौरासे, कार्तिक त्रिवेदी, इरशाद खान, नितिन आर्य, मुकेश गायकवाड़, रेशमा खान एवं अन्य समस्त पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों ने एकजुट होकर सलमान अली की हत्या की कड़ी निंदा की और सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

