आवारा जानवरों की धमाचौकड़ी*   *रोज़ाना खून से रंग रहीं नेशनल हाईवे की सड़कें*   *निगरानी टीम गठित हो*  जबलपुर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आवारा जानवरों की धमाचौकड़ी*   *रोज़ाना खून से रंग रहीं नेशनल हाईवे की सड़कें*   *निगरानी टीम गठित हो*  जबलपुर

😊 Please Share This News 😊

. वैसे तो गली मुहल्लों व बाजारों में भी आवारा जानवरों की धमाचौकड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनी हुई है लेकिन नेशनल हाईवे पर हालात कुछ ज्यादा ही बदतर हैं. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर 

के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय वाधवानी,सचिव एड. आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डाॅ. अभिषेक जैन, एड. भावना निगम आदि ने बताया कि हाईवे की सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाओं के कारण निर्दोष लोगों को जान गंवाना पड़ रहा है. इन हादसों का प्रमुख कारण है आवारा पशुओं का सड़कों पर डेरा और धमाचौकड़ी. 

लिहाजा प्रशासन को चाहिए कि आवारा जानवरों की धमाचौकड़ी रोकने के लिए व्यापक स्तर पर प्लान बनाया जाए, और उसपर अमल के लिए निगरानी समिति का गठन किया जाए. 

   *कोर्ट को हालात से अवगत करायेंगे* 

संगठन के अधयक्ष डाॅ. अजय वाधवानी ने कहा है कि हाईकोर्ट के पूर्व में दिए गए आदेश के बावजूद इस दिशा में प्रशासन की मुहिम फ्लाप रही है. अगर जल्द ही हाईवे पर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी रोकने युध्द स्तर पर अभियान नहीं चलाया जाता है तो जल्द मामले को हाईकोर्ट के संज्ञान में लाने विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]