संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा पुष्पा मिशन हांस्पिटल में रक्तदान और आध्यात्मिक पुस्तक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण* *उज्जैन*, 25 सितंबर: – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा पुष्पा मिशन हांस्पिटल में रक्तदान और आध्यात्मिक पुस्तक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण* *उज्जैन*, 25 सितंबर:

😊 Please Share This News 😊

कबीर परमेश्वर पंथ के पूजनीय जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में उनके अनुयायियों ने बुधवार को *उज्जैन के पुष्पा मिशन हॉस्पिटल में* ज़रूरतमंद मरीजों के लिए तीन यूनिट रक्तदान किया। *रक्तदान में हिस्सा लेने वाले भक्तों में राधेश्याम दास (राठौर), देवकरण दास (परमार) और धीरज दास (मंडेरिया) शामिल थे।* यह महान कार्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का एक अद्भुत माध्यम भी बना।

 

दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिनों पहले ही संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से नेपाल सहित देश भर के 11 सतलोक आश्रमों में हजारों यूनिट रक्तदान किया गया था, जो एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। अनुयायियों ने मानवता की सेवा में अपना अतुलनीय योगदान दिया और अब उज्जैन में इसी कड़ी को आगे बढ़ाया गया।

 

रक्तदान के साथ-साथ संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान पर आधारित आध्यात्मिक सर्व धर्म शास्त्र प्रमाणित पुस्तकों का वितरण भी किया गया। *भक्तों ने ‘गीता तेरा ज्ञान अमृत’ की 8 प्रतियां और ‘ज्ञान गंगा’ की 1 प्रति भेंट की* ताकि लोग परमात्मा के सच्चे ज्ञान से लाभान्वित हो सकें और शाश्वत शांति व मोक्ष की ओर अग्रसर हो सकें।

 

यह परोपकारी कार्य संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों के समाज सेवा और आध्यात्मिक जागरण के प्रति अटूट संकल्प को दर्शाता है। ऐसे महत्त्वपूर्ण प्रयासों से समाज को सही दिशा और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। सेवा से जुड़ी *संपूर्ण जानकारी जिला सेवक भक्त किशोर दास द्वारा प्रदान की गई।*

 

भवदीय,

भक्त किशोर दास

 

सम्पर्क:

भक्त किशोर दास

मो.: 9977672117

🙏🙏

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754