*आवासीय पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा* *अतिक्रमण हटवाने गाडी लौहार समाज का पीडित लगा रहा नपा और पुलिस के चक्कर* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*आवासीय पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा* *अतिक्रमण हटवाने गाडी लौहार समाज का पीडित लगा रहा नपा और पुलिस के चक्कर*

😊 Please Share This News 😊

नीमच। घुमंतु जाति में शुमार गाडी लौहार समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार द्वारा इन्हें आवासीय जमीनों के पट्टे दिए गए थे, ताकि कमजोर वर्ग के ये लोग अपना मकान बनाकर रह सकें। लेकिन शहर के बरूखेडा रोड स्थित गाडोलिया लौहार बस्ती में दबंग ने गाडी लौहार समाज के ताराचंद पिता चीना गाडी लोहार के शासकीय आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा कर दो गुमटियां रख दीं और आगे टीनशेड लगाकर चाय की दूकान खोल दी, जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है। पीडित ने इसकी शिकायत कई बार कलेक्टर जनसुनवाई में की। बीती 28 अगस्त को एसडीएम तहसील एवं पटवारी दल-बल सहित मौके पर आए और अतिक्रमणकर्ता को 7 दिन में अतिक्रमण हटाने की हिदायत देकर चले गए। जिससे अतिक्रमणकर्ता के हौंसले बुलन्द हैं और वह पीडित को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। 

पीडित ताराचंद गाडी लौहार ने जिला पुलिस अधीक्षक को लेखी रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि वह गाडी लौहार समाज से होकर समाज के कमजोर वर्ग से आता है। उसे मध्यप्रदेश शासन द्वारा आवासीय पट्टा दिया गया है जिस पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना नगरपालिका परिशद नीमच और मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा 2.50 हजार रूपये आवास हेतु स्वीकृत किये गये है। आवेदक की भूमि के कुछ भाग और सामने की भूमि पर ग्वालटोली नीमच निवासी बंटी ग्वाला ने अतिक्रमण करते हुए दो गुमटियां रखकर आगे टीनशेड लगाकर बंटी टी स्टॉल के नाम से दूकान खोल ली है जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है। मौके पर अतिक्रमण होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाये जाने के लिए राशि भी प्रदान नहीं की जा रही है। नगरपालिका का कहना है कि पहले अतिक्रमण हटेगा उसके बाद ही मकान बनाने के लिये राशि मिलेगी। जिस कारण से मैं मेरी जमीन पर मकान भी नहीं बना पा रहा हूं। पूर्व में भी मेरे द्वारा बंटी ग्वाला के अवैध अतिक्रमण की शिकायत की थी जिस पर 28 अगस्त 2024 को एसडीएम मैडम, तहसीलदार, पटवारी अरविन्द लुहारिया आदि अधिकारी मौके पर दलबल सहित आये थे। उन्होंने बंटी ग्वाला का अतिक्रमण नहीं हटाया और केवल 7 दिन में अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी। लेकिन बंटी ग्वाला ने आज तक उसका अतिक्रमण नहीं हटाया है और निरंतर अतिक्रमण नहीं हटाने की धमकियां दे रहा है। आये दिन गाली गलौच कर रहा है और जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीडित ताराचंद गाडी लौहार ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि अतिक्रमणकर्ता बंटी ग्वाला के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जाने के निर्देश प्रदान किये जावें जिससे मैं अपनी जमीन में रहने के लिये मकान बना सकूं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]