*सामुदायिक भवन उपयोग हेतु सेजावता के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने कलेक्टर के नाम एस डी एम भाना को सौपा ज्ञापन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*सामुदायिक भवन उपयोग हेतु सेजावता के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने कलेक्टर के नाम एस डी एम भाना को सौपा ज्ञापन*

😊 Please Share This News 😊

*-इक्का फैक्ट्री वह विधायक निधि द्वारा निर्मित है सामुदायिक भवन -*

 

रतलाम -जिला मुख्यालय महज 4 कि.मी. दूर गाँव सेजवता के लोग आजादी के बाद से अब तक अनुसूचित जाति वर्ग के लोग पारिवारिक कार्यक्रम जैसे शादी विवाह पगड़ी (नुक्ता) आदि कार्यक्रम बारिश के मौसम मे बारिश रुकने का इंतजार करना या निजी खर्च पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने को मजबूर है । गांव में कुछ वर्ष पूर्व इप्का फैक्ट्री वह विधायक निधि द्वारा एक सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ जिस पर वर्ग विशेष का कब्जा है। जब भी किसी कार्यक्रम के लिए बुकिंग करने जाते हैं अनुसूचित जाति वर्ग के लोग तो कहा जाता है अभी बुक है। जिससे परेशान ग्रामीण अनुसूचित जाति वर्ग के लोग आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा व्यक्त की एवं एस डी ऍम भाना जी से मांग की गई कि सामुदायिक भवन का संचालन निजी हाथो मे है जो कि गलत है जिसका संचालन ग्राम पंचायत द्वारा होना चाहिए। जैसा बाकी जिलों मे पंचायत द्वारा संचालित किया जाता है। जैसे विभिन्न मांगों का मांग पत्र कलेक्टर श्री बाथम के नाम एस डी ऍम भाना जी को वह विधायक श्री मथुरालाल जी डामर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को भी मांग पत्र सोपा गया। इस मोके पर मुख्यरूप से सुरेश चन्द्र मालवीय, पूर्व सरपंच शंकरलाल मालवीय, पूर्व सरपंच हीरालाल परमार, हिम्मत मालवीय, भूपेन्द्र मालवीय,उमेश मालवीय,हरिओम मालवीय,नारायण परमार, रामेश्वर परमार,बद्रीलाल परमार, लखन परमार, अशोक परमार,नानालाल खरे,प्रदीप,सुमित मालवीय,बाबूलाल सूर्यवंशी,उमेश मालवीय,घनश्याम परमार नीलेश मालवीय आदि अनुसूचित जाति के लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]