एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत नक्षत्र,वाटिका का निर्माण किया गया। रिपोर्ट मनोहर मालवीय प्रीतमनगर
|
😊 Please Share This News 😊
|
स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में पर्यावरण व वन मंत्रालय, एप्को भोपाल, और शिक्षा विभाग के द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” अंतर्गत नक्षत्र वाटिका का निर्माण किया गया |
कार्यक्रम संयोजक और इको क्लब प्रभारी ऋतेश पंवार ने पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए बताया की “ पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की कुल 10 चयनित संस्थाओं के विभिन्न विद्यालयों ने छात्रों में पर्यावरण जागरूकता उत्पन्न करने के साथ पर्यावरण संरक्षण पर इकोहैकथॉन गतिविधि में सम्मिलित होकर अपने सर्वश्रेठ आईडिया ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किये हैं | संस्था से कुल 77 छात्रों ने अपने आईडिया प्रस्तुत किये हैं | एक पेड़ माँ अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए नक्षत्र वाटिका, वर्टिकल गार्डन, मियावाकी, स्थानीय पौधों का रोपण सम्मिलित था, जिसमे से संस्था द्वारा “नक्षत्र गार्डन” का चयन कर उसकी स्थापना विद्यालय परिसर में की |
संस्था प्राचार्य प्रशांत परासिया ने कहा की हमारा देश में पर्वत, नदी, वायु, आग, ग्रह नक्षत्र आदि को पूज्यनीय माना गया हैं और उसी के आधार पर 27 नक्षत्रों के लिए 27 पौधों का भी वर्णन मिलता हैं जिसमे भरणी –आंवला, कृतिका -गूलर ,रोहिणी –जामुन, पुनर्वसु -बांस ,पुष्य –पीपल, आश्लेषा – नागचंपा ,मघा -बरगद ,पूर्वा फाल्गुनी -पलाश ,उत्तरा फाल्गुनी -पाकड़ हस्त -जूही ,चित्रा -बिल्वपत्र ,स्वाति -अर्जुन ,विशाखा -बबूल ,अनुराधा -मौलश्री ,श्रवण -आंकड़ा ,उत्तराषाढा -कटहल ,धनिष्ठा -शमी ,शतभिषा -कदम्ब ,पूर्वाभाद्रपद – आम, उत्तराभाद्रपद – नीम के नक्षत्र और पौधे शमिल हैं |
शिक्षक कैलाश सिंह जादोन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आसन से तरीके जैसे सूती बैग का प्रयोग करें और प्लास्टिक को ना कहें, कम पानी का प्रयोग करें और पानी बचाने के तरीके खोजें, रीसाइक्लिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, आदि के महत्व से परिचय करवाया |
कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले 50 छात्रों को प्रशस्ति पत्र वितरण किये गये |
इस अवसर पर संस्था के ऋतेश पंवार, अर्चना भूरिया, नाहर सिंह डोडवे, वर्षा सूर्यवंशी, शिखा रानी सिंह, दुर्गा राठौर, अनूप मालवीय, संदीप बैरागी, भानु प्रिया गौतम, मीनाक्षी कुंवर राठौर, सहित विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

