खिदमत ए खल्क सोसाइटी ने स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली,* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

खिदमत ए खल्क सोसाइटी ने स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली,*

😊 Please Share This News 😊

 पुरषोत्तम सागर गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष पर महात्मा गांधी के स्वप्न और प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर खिदमत ए खल्क सोसाइटी ने शहर के पुरषोत्तम सागर गार्डन में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

रैली में भाग लेने वालों ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। सोसाइटी के अध्यक्ष अनवर हुसैन सर ने कहा, “स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और हमें अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए काम करना चाहिए।”

इस अभियान में स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। सोसाइटी ने स्वच्छता संबंधी जानकारी वितरित करते हुए लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।

अभियान में कमेटी मेंबर श्रीमती रिहाना बी, सबनम बी, सलीम हुसैन और सैकड़ों की तादात में स्कूल छात्र शामिल हुए।

 

#swachta

#2october #gan

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754