उपस्थित होने के बाद भी परिणाम में बताया अनुपस्थित, छात्र संगठन ने किया हंगामा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उपस्थित होने के बाद भी परिणाम में बताया अनुपस्थित, छात्र संगठन ने किया हंगामा

😊 Please Share This News 😊

यूजी प्रथम वर्ष के परिणाम घोषित होने पर एनएसयूआई ने लगाए लापरवाही के आरोप

 

  3/अक्टूबर /2024 बड़वानी मप्र

 

बड़वानी।शहर के पीजी कॉलेज में गुरुवार को एनएसयूआई के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में लापरवाही होने पर हंगामा किया। साथ ही कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। यूजी के प्रथम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थित होने से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में चला गया। इस समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने प्राचार्य से मांग कर परिणामों में सुधार करने के लिए कहा गया है। एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष बादल गिरासे ने बताया देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 30

 

सितंबर को यूजी प्रथम ईयर के सभी रिजल्ट घोषित किए। इसमें से बड़वानी के एसबीएन पीजी कॉलेज बड़वानी में लापरवाही सामने आई है। इसमें छात्रों को सीसी प्रोजेक्ट फील्ड वर्क इंटर्नशिप में अनुपस्थित बताकर पूरक दे दी गई है जबकि सभी छात्र उपस्थित थे। जिसे लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने पीजी कॉलेज में हंगामा किया। छात्रों ने बताया हमें परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, अन्य विषयों में पूरक दी गई है। इसमें सबसे अधिक विद्यार्थी पॉलिटिकल साइंस विषय में फेल हुए हैं। इस दौरान छात्र अशरफ मंसूरी, अंकित निंगवाल, संदीप पंवार, राजेश पिपलोदे, आकाश चौधरी, सागर मोरे ,शाहिद शेख, ,फरहान शाह लाला, अल्फेज शेख, प्रफूल पटेल, अयान खान , फैजान शेख, शाहनवाज शेख , अरुण पांचाल, सहित अन्य उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]