रतलाम पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स के विरुद्ध रतलाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स के विरुद्ध रतलाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय .रतलाम ,04 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

03 किलो एम.डी ड्रग्स व 01 किलो 898 ग्राम डोडाचूरा कुल कीमती 3 करोड़ रुपये जप्त

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण –* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं एसडीओपी आलोट श्री मति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताल पतिराम डावरे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु संदेहियों पर कड़ी नजर रखते हुए चेकिंग अभियान एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।    

        दिनांक 03.10.2024 को मुखबीर से अंतरराज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप का सप्लाई होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना ताल जिला रतलाम पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग व्यवस्था एवं नाकाबंदी लगाई गई। दुध तलाई फंटा यात्री प्रतिक्षालय नागदा ताल रोड ( चौकी खारवा कला) पर उनि दिनेश राठौड़ एवं पुलिस बल द्वारा नाकाबंदी के दौरान आरोपी 01.सबा उर्फ फकिरुन्निशा पति नदीम शेख उम्र 26 साल जाति मुसलमान निवासी म.न. 201 फैस 01 सेक्टर 16 तलोजा थाना मुमरा नई मुम्बई, 02.मोहम्मद नदीम पिता मो. आरीफ शेख जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी म.न. 201 फैस 01 सेक्टर 16 तलोजा थाना मुमरा नई मुम्बई 03.सुल्तान एहमद पिता अलीजरार पाशा जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी म.न. 401 रसीद कम्पाउंड थाना मुमरा मुम्बई , 04.सलमान मोहम्मद पिता इकबाल खाँन जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी म.न. 54 गली नम्बर , 01 कुरला थाना कुरला नई मुम्बई के कब्जे से 03 किलो एम.डी ड्रग्स व 01 किलो 898 ग्राम डोडाचूरा कुल कीमती 30005000 रुपये को जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 500/2024 धारा 8/22,15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।   

          

    विवेचना के दौरान आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही प्रकरण में अन्य खुलासे किये जावेंगे। आरोपियान की चल अचल संपत्ति की जानकरी भी प्राप्त की जा रही है।

 

*गिरफ्तार आरोपियो के नाम-*

*01.* सबा उर्फ फकिरुन्निशा पति नदीम शेख उम्र 26 साल जाति मुसलमान निवासी म.न. 201 फैस 01 सेक्टर 16 तलोजा थाना मुमरा नई मुम्बई 

*02.* मोहम्मद नदीम पिता मो. आरीफ शेख जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी म.न. 201 फैस 01सेक्टर 16 तलोजा थाना मुमरा नई मुम्बई 

*03.* सुल्तान एहमद पिता अलीजरार पाशा जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी म.न. 401 रसीद कम्पाउंड थाना मुमरा मुम्बई 

*04.* सलमान मोहम्मद पिता इकबाल खाँन जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी म.न. 54 गली नम्बर , 01 कुरला थाना कुरला नई मुम्बई।

 

*बरामद/जप्त माल-*

1. *03 किलो एम.डी.एम.ए.ड्रग्स*

 2. *01 किलो 898 ग्राम डोडाचूरा*

 

 *कुल कीमती 03 करोड़ 5 हजार रुपये*

 

*सराहनीय योगदान -*

                       निरी पतिराम डावरे थाना प्रभारी थाना ताल,उनि दिनेश राठौड़ चोकी प्रभारी खारवाकला, सउनि आर सी भम्भोरिया, सउनि मदन सिंह डोडिया , प्रआर 750 कमल सिंह, आर 1033 विश्वेन्द्र , आर 997 सोहन परिहार , आर 1158 देवेन्द्र कायस्थ, आर 1147 प्रिया ठाकुर, आर. राहुल पाटीदार, आर. ईश्वर धाकड़ , आर. विश्वेन्द्र, आरर. हरिशंकर, सैनिक नेपाल सिंह एवं सायबर सेल रतलाम के प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्र.आर. हिम्मतसिंह, आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास का सराहनीय योगदान रहा है।

 

*पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा टीम को 10,000 हजार के ईनाम की घोषणा की गई है*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]