पुलिस का स्कूल बस निरीक्षण अभियान जारी//* रतलाम/ जगदीश परमार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुलिस का स्कूल बस निरीक्षण अभियान जारी//* रतलाम/ जगदीश परमार

😊 Please Share This News 😊

*//रतलाम .. श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राँय द्वारा बच्चो की सुरक्षा के लिए जिले में संचालित स्कूलो में बच्चो को लाने ले जाने के लिए परिवहन में चलने वाली स्कूल बसों व मैजिक वाहन की हमराह फोर्स सउनि सर्वेश द्विवैदी एवं आर. 1045 शिवकुमार के मारुती एकेडमी स्कूल एवं नोबल इंटरनेशनल स्कूल पाटीदार समाज रतलाम मे प्राचार्य, स्कूल परिवहन प्रभारी एवं स्कूल प्रबंधन की उपस्थिति मे स्कूल बसों एवं अन्य स्कूल वाहनो का बारिकी से निरीक्षण कर बसों में स्पीड गवर्नर, अग्नि शमन यंत्र, फर्स्ट एड बाक्स, आपातकालिन द्वार, सीसीटीवी कैमरे, ब्रेक, वाहनों का फिटनस, बीमा, वाहन चालको का ड्रायविंग लायसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, वाहन चालक व कंडेक्टर की नेम प्लेट आदि सुरक्षा सम्बंधी निरीक्षण किया गया । प्राचार्य, स्कूल परिवहन प्रभारी एवं स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि बस चालको/परिचालको एवं महिला अटेन्डर का पुलिस चरित्र सत्यापन भी स्कूल प्रबंधन द्वारा कराया जाकर उपलब्ध रखेंगे एवं स्कूल बसों मे बच्चो को लाने ले जाने हेतु एक महिला अटेन्डर भी अनिवार्य रूप से रखेंगे, उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राँय द्वारा बस चालक एवं कंडेक्टर महिला अटेन्डर से चर्चा कर यातायात के नियमों के पालन करने सम्बंधी जानकारी एवं समझाईश दी गई जिससे बच्चो की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके । बच्चो की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों का निरीक्षण निरंतर किया जावेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754