भारतीय रेलवे की महिला फुटबाल खिलाड़ियों का जबलपुर में जमावड़ा* *रेलवे स्टेडियम में दी जा रही ट्रेनिंग* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. इंडियन रेलवे के सबसे बेहतर मैदानों में शुमार जबलपुर का रेलवे स्टेडियम इन दिनों महिला फुटबाल खिलाड़ियों से गुलज़ार है. यहां देश भर से आयीं रेलवे की खिलाड़ियों को फुटबाल की हाईटेक ट्रेनिंग दी जा रही है. पश्चिम मध्य रेलवे खेलकूद संघ द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में रेलवे की राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्लेयर्स सुबह शाम घण्टों पसीना बहा रही हैं. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे जोन की जीएम शोभना बंदोपाध्याय व खेलकूद संघ के अध्यक्ष नितिन चौधरी ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. शिविर को सफल बनाने के लिए संगीता तिवारी, हसन अली, नवीन तौमर, गुलाम गौस, विक्रम जंसारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

