*उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए पकड़ा पार्षद पति*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए पकड़ा पार्षद पति* 

😊 Please Share This News 😊

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक उप पुलिस अधीक्षक की लोकायुक्त की टीम ने आज दिनांक 23.11.2024 को श्री नकुल जैन पिता श्री नन्द कुमार जैन पता 106 राजस्व कालोनी नीमच से 1,25,000 रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए पार्षद पति श्री साबिर मसूदी को रंगे हाथ पकड़ा।यह रिश्वत शोरूम निर्माण मै MOS का उल्लंघन मै कार्यवाही नहीं करने के एवज मैं मांगी थी।यह राशि साबिर मसूदी ने अपनी पार्षद पत्नी रानी बी मसूदी के नाम पर मांगी गई थीं । पार्षद की सहमति भी इसमें थी।आज जैसे ही साबिर मसूदी ने रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। साबिर मसूदी एवं पार्षद रानी बी मसूदी के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 )के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही जारी है। प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार, श्याम शर्मा, उमेश जाटव, संदीप कदम सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754