मोहन सरकार का बड़ा एक्शन , बाबा महाकाल के दरबार मे अब नही चलेगी लूट।* *मंदिर समिति के 7 लोग पुलिस हिरासत में। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मोहन सरकार का बड़ा एक्शन , बाबा महाकाल के दरबार मे अब नही चलेगी लूट।* *मंदिर समिति के 7 लोग पुलिस हिरासत में।

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन । पिछले लंबे समय से महाकाल मंदिर समिती से जुड़े कुछ लोगों पर अनियमितता बरतने ओर पैसे लेकर दर्शन करवाने के कई विषय सामने आए जिसके बाद से ही मोहन सरकार द्वारा विषय को गम्भीरता से लिया जा रहा है। आज मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को पद से हटाने के बाद पुलिस ने प्रोटोकॉल प्रभारी अभिषेक भार्गव, राजकुमार सिंह it सेल ,राजेंद्र सिसोदिया सभा मंडप प्रभारी, भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा सहित क्रिस्टल कंपनी के जितेंद्र पंवार और ओम प्रकाश माली को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक मंदिर समिति से जुड़े इन लोगों द्वारा बीते कई वर्षों से भस्मारती में विशेष दर्शन के नाम पर बाहरी प्रांतों के लोगों से पैसे लेकर नियम विरुद्ध दर्शन करवाने का खेल जारी रहा है । इनमें से कुछ लोगों द्वारा मंदिर समिति के दान के लिए जारी क्यूआर बारकोड तक को बदल दिया गया था जिसमे मंदिर समिति के नाम से स्वयं के बैंक खातों में ही दान के पैसे लेने का काम जारी था। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी आरोपीयो के द्वारा मंदिर से कमाया गया धन प्रोपर्टी में इन्वेस्ट किया गया है। पुलिस द्वारा जारी जांच में आरोपीयों के खाते ओर चल अचल संपत्ति की जानकारी जल्द सामने आएगी।सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754