*जिले मे सैलाना मंडी को किया ई-मंडी योजना मे शामिल*  रिपोर्ट मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*जिले मे सैलाना मंडी को किया ई-मंडी योजना मे शामिल*  रिपोर्ट मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

  भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमन्त्री का माना आभार- 

 

 

   रतलाम – प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए मंडियों को डिजिटल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। ई-मंडी योजना का विस्तार करते हुए 1 जनवरी 2025 से राज्य की बी-श्रेणी की 41 मंडियों में शुरू किया जा रहा है । इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा ने इस फेसले का स्वागत करते हुए रतलाम जिले से सैलाना मंडी को दिजिटल प्रक्रिया में शामिल करने पर मुख्यमन्त्री डा मोहन यादव का आभार माना है। 

 

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने कहा की इस योजना का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक और समय लेने वाली प्रक्रियाओं से मुक्ति दिलाना है। योजना के तहत मंडियों में प्रवेश, नीलामी, तौल और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जाएगा उन्होंने ये भी कहा की ई-मंडी योजना से किसानों को उनकी उपज के विक्रय में सरलता और पारदर्शिता मिलेगी । 

 

भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल ने बताया की ई-मंडी योजना के माध्यम से किसान अपने मोबाइल का उपयोग करके मंडी में प्रवेश पर्ची बना सकेंगे। किसानों को प्रवेश पर्ची के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। यह डिजिटल प्रक्रिया मंडी में भीड़ को कम करेगी और समय की बचत करेगी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754