आयुष ग्राम द्वारा निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आयुष ग्राम द्वारा निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में शुक्रवार को जिले के ग्राम प्रीतम नगर में आयुष ग्राम द्वारा इप्का लेबोरेट्रीज लिमिटेड एवं जिला अंधत्व निवारण समिति के साथ मिलकर निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर सरपंच प्रतिनिधि श्री शांतिलाल सिसोदिया, श्री विक्रम कोठारी (सीनियर मैनेजर), श्री आनंदीलाल पाटीदार द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। 

 

शिविर में आए रोगियो की उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं हीमोग्लोबिन की जाँच कर आयुर्वेदिक ओषधि वितरित की गई। रोगियो को ऋतु आहार विहार संबंधित पेपम्लेट वितरित किए गए। आयुष विभाग द्वारा ओषधीय पोधो की जानकारी भी दी गई। 188 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य शिवर का लाभ लिया शिविर में सी.ए.एम.ओ डॉ जितसिंह बामनिया, कंपाउंडर श्री कैलाश गोदार, दवासाज़ श्री राकेश निनामा, योग प्रशिक्षक श्री जीवन पंवार, योग सहायक पिंकी परिहार, पी.टी.एस. श्री प्रदीप पंवार ने सेवाये दी। इप्का लेबोरेट्रीज लिमिटेड रतलाम एवं जिला अंधत्व निवारण समिति द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। 67 रोगियों का परीक्षण किया गया जिसमें से 22 को ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। 7 रोगियों को ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय रतलाम में भर्ती किया गया। उक्त शिविर सीएचओ आरती परमार, इप्का लेबोरेटरीज के श्री विक्रम कोठारी एवं श्री आनंदीलाल पाटीदार द्वारा सेवाएं प्रदान की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]