बैतूल इंदौर हाइवे को ग्रामीणों ने किया बंद। आमपूरा जोड़ पर बेलगाम वाहन की टक्कर में एक की मौत एक हुआ गंभीर घायल।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल।चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमपूरा के पास जोड़ पर एक बेलगाम वाहन और मोटर साइकिल की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत हो गई तो वही दूसरा गंभीर घायल हो गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने बैतूल इंदौर हाइवे को जाम कर दिया,बताया जा रहा है कि ग्राम आमपूरा का कोटवार संतोष और बाड़ निवासी सूरज मोटर साइकिल से चिरापाटला के बैंक जा रहे थे तभी हादसा हो गया,एक बेलगाम वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी
जिसमें सूरज नामक युवक की मौत हो गई,संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 100 डायल से घायल को चिचोली सीएचसी पहुंचाया गया।
वही गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही चिचोली थाना प्रभारी,
तहसीलदार सहित सहित हाइवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने हाइवे को खोले जाने ग्रामीणों से चर्चा कर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए हाइवे अथार्टी से बात करने का कहा।
वही ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रही दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है। सूत्रों से
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

