*पत्नी ने पति के अवैध संबंध का किया विरोध, सिंगरौली में पति ने साड़ी से गला घोंटकर की हत्या*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*पत्नी ने पति के अवैध संबंध का किया विरोध, सिंगरौली में पति ने साड़ी से गला घोंटकर की हत्या* 

😊 Please Share This News 😊

*जेल जाते बच्चों से लिपटकर रोया*

 

सिंगरौली थाना अंतर्गत के चितरंगी गांव में शुक्रवार को पत्नी के हत्या मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 फरवरी की है। आरोप है पति संजू के मोबाइल पर एक अज्ञात महिला का कॉल आया था, जिस पर पत्नी पार्वती देवी ने पूछा लिया। इसी बात से नाराज होकर पति संजू ने पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर खरोंच के निशान और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पति संजू को कल न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

 

*साड़ी का फंदा बनाकर दोबारा पत्नी का गला घोंटा*

बताया जा रहा है कि गुस्साए पति संजू ने पत्नी पार्वती देवी का सबसे पहले गले को हाथों से पकड़कर दबाया। उसके बाद जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, तब उसने साड़ी का फंदा बनाकर गले को दोबारा घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पड़ोसियों से मौत की घटना छुपाने के लिए पत्नी पार्वती को बेहोश होना बताया। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी भेजा। जहां पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर खरोंच के निशान और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

 

*चार बच्चों को लिपटकर खूब रोया आरोपी*

पुलिस को आरोपी पति संजू पूछताछ में खूब गुमराह करता रहा। हालांकि, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति संजू को गिरफ्तार न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस जब आरोपी संजू के पकड़कर ले जा रही थी, तो हाथ में हथकड़ी लगाए हुए संजू अपने छोटे-छोटे बच्चों को चिपककर खूब रो रहा था। इस दौरान पिता को जेल जाते देख मासूम बच्चे भी रोते रहे। सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754