भेरूगढ़ जेल में हुई रोजा इफ्तारी, 450 रोजेदार कैदियों को कराया रोजा इफ्तार मकसूद अली फैंस क्लब एवं कोमी एकता कमेटी ने कैदियों को अपराध छोड़ने की दिलाई शपथ – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भेरूगढ़ जेल में हुई रोजा इफ्तारी, 450 रोजेदार कैदियों को कराया रोजा इफ्तार मकसूद अली फैंस क्लब एवं कोमी एकता कमेटी ने कैदियों को अपराध छोड़ने की दिलाई शपथ

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। मकसूद अली फैंस क्लब एवं कोमी एकता कमेटी के तत्वावधान में भेरूगढ़ जेल परिसर में रोजा इफ्तारी का आयोजन किया जिसमें 450 रोजेदार कैदियों को रोजा इफ्तारी कराई गई। 

मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक मनोज साहू, विशेष अतिथि सहायक जेल अधिकारी संजय गोयल ओर मालवीयजी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मकसूद अली एडवोकेट ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में जेल अधीक्षक मनोज साहू का शाल पहनाकर स्वागत किया गया। श्री साहू ने अपने उद्बोधन में सभी कैदियों को माहे रमजान की मुबारकबाद दी और अपराध छोड़ने की शपथ दिलाई। अध्यक्षता करते हुए मकसूद अली एडवोकेट ने अपने उद्बोधन में सभी कैदियों को अपने गुनाहों की इस पाक महीने में तौबा करने एवं दुश्मनों को माफ करने की गुजारिश की। 415 रोजेदारों को दुआ मोईन अली ने करवाई। कार्यक्रम में सद्दाम हुसैन, परवेज़ खान, शरीफ छिपा, नबील खान सोहेल छिपा उपस्थित रहे। संचालन मकसूद अली फैंस क्लब के परवेज खान ने किया एवं आभार सद्दाम शाह ने माना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]